
रक्त की कमी दूर करने के लिए व्यापारियों ने किया रक्तदान
सूरत. दीपावली वेकेशन के चलते ब्लडबैंक जहां रक्त की कमी का सामना कर रही है, तब घोड़दौड़ रोड के कुछ व्यापारियों ने मंगलवार को न्यू सिविल अस्पताल से ब्लड बैंक की वैन को बुलाकर स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर मिसाल पेश की। दिन के अंत में कुल 72 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
दीपावली वेकेशन के दौरान शहर से अधिकतर लोग घूमने चले जाते है, ऐसे में रक्तदान शिविरों का आयोजन बंद हो जाता है, जिससे ब्लड बैंकों में रक्त की कमी होने लगती है। मरीजों को रक्त नहीं मिलता। इस वर्ष भी शहर की अधिकतर ब्लड बैंकों में यही समस्या उभर कर आई और ब्लड बैंकों की ओर से रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए अपील की जा रही है। घोड़दौड़ रोड के टर्नींग प्वॉइंट कॉम्प्लेक्स और जोली आर्केड के व्यापारियों को जब पता चला की न्यू सिविल अस्पताल की ब्लड बैंक में एक भी यूनिट रक्त नहीं है तो उन्होंने गौरक्षा मंच के अध्यक्ष धर्मेश गामी का संपर्क कर रक्तदान करने की इच्छा जताई। गामी ने अन्य साथी महेश पटेल, विनोद कुश्वाह, जयभाई और नारायण देवड़ा के सहयोग से न्यू सिविल अस्पताल की ब्लड बैंक की वैन मौके पर बुलाई। इसके बाद एक-एक कर 72 व्यापारियों ने रक्तदान किया।
सूरत रक्तदान केन्द्र की रक्तदाताओं से अपील
ब्लड बैंक में रक्त की कमी को लेकर मंगलवार को सूरत रक्तदान केन्द्र की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रक्तदाताओं से रक्तदान के लिए अपील की गई। रक्तदान केन्द्र की ओर से अपील में कहा गया है कि ब्लड बैंक में सभी ग्रुप के रक्त की काफी कमी है, ऐसे में अधिक से अधिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं रक्तदान शिविर का आयोजन करें तथा जो रक्तदाता रक्तदान करना चाहते है वह रक्तदान केन्द्र पर पहुंचकर रक्तदान करें।
एस्सार को हेल्थ और सेफ्टी के लिए अवार्ड
सूरत. वल्र्ड स्टील एसोसिएशन की ओर से एस्सार स्टील को वल्र्ड स्टील सेफ्टी एंड हेल्थ एक्सिलेंस रेकग्निशन-2018 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जापान के टोकियो में आयोजित समारोह में एस्सार की ओर से विक्रम अमीन ने अवार्ड ग्रहण किया।
Published on:
20 Nov 2018 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
