3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरे चरण की एकता रथयात्रा पहुंची बारडोली

कार्यक्रम में ज्यादातर भाजपा नेता नादारद

2 min read
Google source verification
patrika

दूसरे चरण की एकता रथयात्रा पहुंची बारडोली

बारडोली. सरदार की कर्मभूमि बारडोली में मंगलवार को पहुंची दूसरे चरण की एकता रथयात्रा में गिने चुने नेता और पार्षद ही दिखाई दिए, जबकि बड़ी संख्या में पार्षद और भाजपा के नेता अनुपस्थित थे।


सरदार एकता रथयात्रा के दूसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को यात्रा ने सुरती जकातनाका से बारडोली में प्रवेश किया। यात्रा स्वागत के लिए बारडोली शहर भाजपा प्रमुख अजितसिंह सुरमा, बारडोली नगरपालिका प्रमुख गणेश चौधरी, कारोबारी अध्यक्ष राजेश पटेल के साथ अन्य कुछ नेता उपस्थित थे। वहीं बड़ी संख्या में पालिका के पार्षद और भाजपा संगठन के कार्यकर्ता नदारद दिखे। सरदार की कर्मभूमि माने जाने वाले बारडोली में ही एकता रथयात्रा को अच्छा समर्थन नहीं मिलने से लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। यह रथयात्रा सुरती जकातनाका से लिमड़ा चौक, सरदार चौक, जलाराम मंदिर होते हुए स्टेशन पहुंची। इस दौरान यात्रा में पालिका के गिने चुने पार्षद और नेता दिखाई दिए। बाकी के जो थे उसमें ज्यादातर नगरपालिका के कर्मचारी ही थे। जिस भूमि से वल्लभ भाई को सरदार की उपाधि दी गई इसी भूमि पर नेताओं द्वारा की गई सरदार की उपेक्षा से सरदार प्रेमियों में नाराजगी दिखने को मिली।


भगवान को धान और सब्जी अर्पित


बारडोली. तहसील के सांकरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर में कार्तिक मास के एकादशी को हरिभक्तों और किसानों ने भगवान को धान और सब्जी अर्पित किए। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए। शाम 6.30 बजे संध्या आरती के बाद धान और सब्जी को प्रसादी के रूप में उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।


जिले में 4.35 लाख से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की होगी जांच


बारडोली. राज्य सरकार की ओर से आगामी 27 नवंबर से एक दिसंबर तक शाला स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सूरत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे 4.35 लाख से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जिले के प्रत्येक गांव में पांच दिवसीय शाला आरोग्य सप्ताह मनाया जाएगा।