सूरत

चोरी के आरोप में किशोर को पकड़ा

20,400 रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद हुए

2 min read
Aug 13, 2018
चोरी के आरोप में किशोर को पकड़ा

सूरत

क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार को चोरी के आरोप में एक किशोर को पकड़ कर चोरी की एक वारदात सुलझाने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार रांदेर शीतल चार रास्ता के पास किशोर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास 20,400 रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद हुए। उसने कबूल किया कि गहने उसने दो महीने पहले रांदेर ताडवाड़ी की सांई आशीष सोसायटी के एक बंगले से चुराए थे।

ये भी पढ़ें

नाबालिग किशोरी का सौदा करने के मामले में हुई जेल, पुलिस पूछताछ में उगले कई राज

कारखानेदार को चाकू दिखाकर पूर्व कर्मचारी 4 लाख के हीरे ले उड़ा
कापोद्रा बरोड़ा प्रिस्टेज क्षेत्र में पूर्व कर्मचारी चाकू की नोक पर हीरा कारखानेदार से 4 लाख रुपए के हीरे लूट कर फरार हो गया। वारदात रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। कारखानेदार की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कापोद्रा विशालनगर निवासी धर्मेश लक्ष्मण देवमोरारी का बरोड़ा प्रिस्टेज मोहनबाग शॉपिंग सेंटर की दूसरी मंजिल पर हीरा कारखाना है। रविवार शाम वह ऑफिस में बैठा था, तभी पूर्व कर्मचारी वनराज दरबार वहां पहुंचा। उसे दो तमाचे जडऩे के साथ वह हीरे का डिब्बा मांगने लगा। धर्मेश ने देने से इनकार किया तो उसने चाकू निकाल कर डराया और उससे 4 लाख रुपए के हीरों से भरा डिब्बा, मोबाइल फोन तथा ऑफिस की चाबी छीन ली। बाद में उसने ऑफिस को बाहर से लॉक कर दिया और मोबाइल फोन तथा चाबी वहीं छोड़कर हीरे लेकर फरार हो गया।

चेक रिटर्न मामले में तीन महीने की कैद
चेक रिटर्न के एक मामले में आरोपित कपड़ा व्यवसायी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए तीन महीने की कैद की सजा सुना दी। रिंगरोड पर राजहंस कॉम्प्लेक्स में सिद्घनाथ ट्रेडलिंक के नाम से यार्न का व्यवसाय करने वाले प्रेमसिंह मित्तल ने कतारगाम जीआइडीसी की व्रज टैक्सटाइल के संचालक रिंकी हर्ष के खिलाफ अधिवक्ता मनोज झांसीवाला के जरिए कोर्ट में चेक रिटर्न की शिकायत की थी। आरोप के मुताबिक रिंकी हर्ष ने प्रेमसिंह से 93 हजार रुपए का यार्न उधार खरीदा था। पेमेंट के तौर पर दिया चेक बैंक में जमा करवाने पर रिटर्न हो गया। सोमवार को अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट ने मनोज झांसीवाला को दोषी मानते हुए तीन महीने की कैद और रिटर्न चेक की दुगनी राशि चुकाने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें

आधे कर्मचारियों से चल रहा पोस्ट आफिस में काम
Published on:
13 Aug 2018 10:04 pm
Also Read
View All