यहां काफी समय से कर्मचारियों के ज्यादातर पद खाली चल रहे हैं, जिससे यहां आने वालों के काम जल्दी नहीं हो पाता और लाइन में ज्यादा देर तक खड़े रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी उम्रदराज लोगों को होती है। कर्मचारियों की कमी काफी समय से यहां चल रही है। इस बारे में पोस्ट आफिस के ही एक कर्मचारी ने बताया कि रोजाना नई-नई सेवाओं को पोस्ट आफिस में शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों की कमी को पूरा करने की कोशिश नहीं हो रही है। इससे कार्यबोझ बढने के कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रहा है।