सूरत.शहर KITE FESTIVAL 2023 में पतंग स्टॉल के साथ पतंग एसेसरीज के स्टॉल पर पतंगबाजों की भीड़ उमड़ रही है। पतंग एसेसरीज की जमकर हो रही बिक्री को देख लग रहा है कि इस साल आसमान के साथ शहर की छतों का नजारा भी बीते सालों से अलग और रंगीन होगा। लोग विभिन्न तरह की डिजाइनर टोपियों और मुखौटों में दिखाई देंगे। मौज-मस्ती के लिए लोग सीटी और बिगुल की खरीदी कर रहे हैं।

छताें पर तेज धूप से बचने के लिए पतंगबाजों के लिए व्यापारियों ने खास तरह की टोपियां व चश्मे बिक रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रख विभिन्न कार्टून केरेक्टर की टोपियां भी लोगों को पसंद आ रही है। पतंग के साथ अब KITE FESTIVAL 2023 सूरत पतंग एसेसरीज का भी बड़ा बाजार बन गया है। करोड़ों का व्यापार इस सीजन में हाेगा। मकर संक्रांति के त्योहार पर मौज-मस्ती में चार चांद लगाने के लिए व्यापारी खास पतंग एसेसरीज बनवाने लगे हैं। इनमें छोटे से बड़े बिगुल, अलग-अलग आवाज निकालने वाली विसील यानी सीटी, तेज धूप से बचने के लिए विभिन्न तरह के मुखौटे वाले चश्मे, स्टाइलिश टोपियां की सूरत पतंग बजार में भरमार हैं। पतंग के शौकीन पतंगों के साथ इनकी भी जमकर खरीदी कर रहे हैं। इनकी कीमत 100 से लेकर 350 रुपए तक है।
- एक लाख से अधिक की चाइनीज डोर के साथ एक गिरफ्तार :
वराछा पुलिस ने खांड बाजार इलाके से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाइनीज डोर के 119 बॉबिन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोनित पीपरड़ीवाला खांड बाजार इलाके में स्थित अपनी पीपरड़ीवाला मांझा स्टॉल पर अवैध रूप से चाइनीज डोर की बिक्री कर रहा था। उसके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर चाइनीज डोर समेत एक लाख 8 हजार रुपए की जब्त की है।