सूरत

परबतसिंह हत्या प्रकरण की जांच एलसीबी को

कार में जलने का मामला
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 8:48 PM IST
patrika
परबतसिंह हत्या प्रकरण की जांच एलसीबी को

बारडोली. सूरत जिले की कामरेज तहसील में परबतसिंह राठौड़ हत्या मामले की जांच एलसीबी को सौंपी गई है। शनिवार को कठोर से घलुडी जाने वाले आंतरिक मार्ग पर कामरेज निवासी परबतसिंह राठौड़ के कार में जलने के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

मूल गांधीनगर के माणसा और फिलहाल कामरेज की वीतराग सोसायटी निवासी में रह रहे परबतसिंह राठौड़ की कार में जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले दुर्घटना का मामला दर्ज किया था, लेकिन एफएसएल रिपोर्ट में कार जलाए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को परबतसिंह की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कामरेज पुलिस से जांच लेकर सूरत जिला एलसीबी की टीम को सौंप दी गई है। मृतक के परिजनों ने भी हत्या की आशंका व्यक्त की थी।

डीएनए से होगी पुष्टि

पूरा मामला इतना उलझा हुआ है कि पुलिस मृतक के परबतसिंह होने को लेकर भी संशय में है। इसकी पुष्टि के लिए मृतक और उसके परिजनों का डीएनए टैस्ट कराया जाएगा। पुलिस ने पारिवारिक विवाद की संभावनाएं टटोलने के साथ ही मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन समेत अन्य सुबूतों को जमा करना शुरू कर दिया है।

सूरत-तापी जिले में दूसरे दिन भी हुई बारिश

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने सूरत और तापी जिले की रफ्तार रोक दी। सूरत जिले में अब तक सीजन की 20 फीसदी और तापी जिले में 15 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश दूसरे दिन बुधबार को भी जारी रही। सूरत जिले के कामरेज, बारडोली, पलसाना, महुवा, मांडवी, मांगरोल, उमरपाड़ा, ओलपाड समेत के तहसीलों में लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश से किसान खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ शहरों और कस्बो में जगह-जगह जलभराव की स्थिति से लोग परेशान है। सूरत जिले में बुधवार तक सीजन की औसतन साढ़े दस इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई। तापी जिले की अबतक 8 इंच बारिश हुई है।

Published on: