11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे फाटक बंद, वाहन चालकों को परेशानी

ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 8:37 PM IST

patrika

रेलवे फाटक बंद, वाहन चालकों को परेशानी

बारडोली. ताप्ती रेलवे लाइन पर स्थित दस्तान फाटक को बुधवार से १५ दिनों के लिए बंद कर दिया गया। इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। बारिश के सीजन में फाटक बंद किए जाने से वाहन चालकों को मुश्किल पेश आ रही है।

बारडोली-कडोदरा रोड पर पलसाना तहसील के दस्तान गांव के पास बुधवार से सूरत-भुसावल ताप्ती रेलवे लाइन के रेलवे फाटक की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। इसे देखते हुए फाटक को १७ जुलाई तक के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इस रास्ते से गुजरने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया गया है।

सूरत से बारडोली की ओर जाने वाले वाहन कडोदरा से पलसाना की ओर होकर जाएंगे। बारडोली से सूरत जाने वाला ट्रैफि नांदिडा चौकड़ी से पलसाना होते हुए कडोदरा की ओर डायवर्ट किया गया है। पहले दिन कई वाहन चालक फाटक पहुंच गए और वापसी में दस्तान से कारेली गांव होते हुए आंतरिक रास्तों से गंतव्य का रुख किया। इससे इन रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मरम्मत काम शुरू नहीं करना चाहिए था। बारिश के दौरान डायवर्ट किए मार्ग से गुजरना लोगों के लिए खासा मुश्किल भरा है। उधर, रास्ता डायवर्ट होने से पलसाना और कडोदरा में भी ट्रैफिक की मुश्किल पेश आएगी।

आरोपी नर्स के खिलाफ मामला दर्ज

तापी जिला मुख्यालय व्यारा के जनरल अस्पताल में डुप्लीकेट सर्टििफकेट के सहारे नौकरी करने के मामले में व्यारा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार गुजरात नर्सिंग काउंसिल अहमदाबाद के उपप्रमुख इकबाल अब्दुल रहमान कड़ीवाला को व्यारा के जनरल अस्तपाल की सहायक अधीक्षक दीपिका पटेल ने सितंबर 2017 में अस्पताल में आउटसोर्स से नर्स की नौकरी कर रही उषा धनजी गामित (निवासी सरकुवा, तहसील व्यारा, तापी) का नर्सिंग सर्टिफिकेट संदिग्ध होने की शिकायत की थी। 22 सितंबर 2017 को इकबाल कड़ीवाला और उनकी कमेटी के सदस्य ने व्यारा नर्सिंग स्कूल के प्रिंसिपल के साथ जनरल अस्पताल में जाकर सर्टिफिकेट की जांच की। उषा के सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। पूछताछ में उषा ने स्वीकार किया कि उसने नर्सिंग का कोई कोर्स नहीं किया है। नौकरी के लिए व्यारा जनरल अस्पताल की एक नर्स सेजल किरीट गामित का सर्टिफिकेट लेकर उसके नाम पर अपना नाम चिपका दिया था। बाद में इसकी फोटोकॉपी निकाल कर गुजरात नर्सिंग काउंसिल का डुप्लीकेट सर्टिफीकेट बनाया और उसके आधार पर अस्पताल में नौकरी हासिल की। इकबाल कड़ीवाला ने उषा के खिलाफ व्यारा थाने में मामला दर्ज करवाया है।