सूरत

पत्रिका की ऐतिहासिक जीत, पाठकों का विश्वास भी जीता

राजस्थान पत्रिका काले कानून के खिलाफ डटकर खड़ा रहा

2 min read
Feb 21, 2018

सूरत.

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को भ्रष्ट लोकसेवकों को संरक्षण देने वाले काले कानून को वापस लिए जाने को राजस्थान पत्रिका की ऐतिहासिक जीत बताते हुए सूरत के विभिन्न वर्गों के लोगों ने कहा कि राजस्थान पत्रिका काले कानून के खिलाफ डटकर खड़ा रहा और आखिरकार राजस्थान सरकार को झुकना पड़ा। इस कानून के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए पत्रिका का आभार जताते हुए लोगों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की क्या भूमिका होती है, यह पत्रिका ने साबित कर दिया है। पत्रिका के साथ-साथ यह पत्रिका के विराट पाठक वर्ग के विश्वास की भी जीत है।

ये भी पढ़ें

पाली : केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी की वीडियो कांफ्रेंसिंग पर जनसुनवाई, कइयों को हाथों-हाथ मिली राहत

मुहिम रंग लाई
सामाजिक हित, नेक कार्य में सफल होने के लिए राजस्थान पत्रिका परिवार को बहुत-बहुत बधाई। पत्रिका ने जब तक काला, तब तक ताला मुहिम चलाई। आखिरकार पत्रिका की मुहिम रंग लाई और राजस्थान सरकार ने काला कानून वापस लिया।
राजेंद्र चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता

कई सोपान तय किए
काले कानून पर राजस्थान पत्रिका की जीत हुई है। पत्रिका ने स्वच्छ छवि से कई सोपान तय किए हैं। आगे भी इसी तरह पत्रिका समाज के लोगों के लिए आवाज बुलंद करता रहे, यही हमारी अपेक्षा है।
विश्वनाथ पचेरिया, सदस्य, अग्रवाल समाज ट्रस्ट

पत्रिका पर विश्वास करने वाले पाठकों की जीत
राजस्थान पत्रिका ने समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए आवाज बुलंद की। काले कानून पर ताला अभियान को सफलता मिलनी ही थी। इसका श्रेय पत्रिका पर विश्वास रखने वाले पाठकों को देना चाहता हूं। हमेशा सच्चाई का साथ दिया और आगे भी सच्चाई के लिए आवाज उठाते रहेंगे।
जगदीश कोठारी, कपड़ा व्यवसाय, महेश्वरी समाज

पत्रिका लोकतंत्र का प्रहरी
राजस्थान सरकार की ओर से प्रस्तावित अध्यादेश के कारण लोकतंत्र को खतरा था। पत्रिका ने इस काले कानून के खिलाफ आवाज उठाई और विजयी हुआ। उम्मीद करते हैं कि आगे भी पत्रिका अन्याय के खिलाफ लड़ता रहेगा।
श्रीकृष्ण बंका, व्यापारी

पत्रिका टीम अभिनंदन की पात्र
राजस्थान पत्रिका ने जनहित में काले कानून के खिलाफ राजस्थान में जो महत्वपूर्ण कार्य किया है, उसके लिए गुलाब कोठारी समेत सम्पूर्ण पत्रिका टीम अभिनंदन की पात्र है। आखिरकार राजस्थान की मुख्यमंत्री ने जनहित में राजस्थान पत्रिका के संघर्ष को सलाम किया और काला कानून वापस लिया।
दिनेश कटारिया, सचिव, गुडलक मार्केट एसो.

ये भी पढ़ें

महिला ने थानेदार पर लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप
Published on:
21 Feb 2018 12:34 pm
Also Read
View All