कोटा. बपावर कलां गांव निवासी एक महिला ने एसएचओ पर मंगलवार रात घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने बुधवार को एसपी को शिकायत दी है।
फरियादी नौशीन और उसके पति अब्दुल वाहिद अंसारी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी सास ने देवर के खिलाफ थाने में चोरी की शिकायत दी थी।
इस मामले में एसएचओ सत्यनारायण मालव उसकी सास पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं। वे मंगलवार रात 10.30 बजे पुलिसकर्मियों के साथ घर आए और सास के बारे में पूछा।