सूरत

पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में पी लिया जहर

निजी अस्पताल में भर्ती

2 min read
May 02, 2018

सूरत.

कापोद्रा क्षेत्र निवासी एक हीरा श्रमिक ने बुधवार दोपहर शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने बताया कि एक बिल्डर ने उसे जमीन का पैसा नहीं चुकाया। इसको लेकर वह तनाव में था।

ये भी पढ़ें

यूपी और बिहार जाने वाली गडिय़ों के फेरे बढ़ेंगे, कोच भी बढ़ाए जाएंगे

न्यू सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पूणागाम सत्यनारायण सोसायटी निवासी हीरा श्रमिक विजय मनजी सवाणी (३३) ने बुधवार को शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में जहर पी लिया। पुलिस ने उसे १०८ एम्बुलेंस में न्यू सिविल अस्पताल भिजवा दिया। उसके परिवार के लोग सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विजय ने बिल्डर मिलन कात्रोडिया के साथ प्लॉट का सौदा किया था। बिल्डर से तीन-चार करोड़ रुपए लेना बाकी था। बिल्डर द्वारा रुपए नहीं दिए जाने के कारण वह तनाव में था। इस संदर्भ में उसने सरथाना पुलिस में बिल्डर के खिलाफ जांच के लिए शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में परिजन उसे न्यू सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए।


बिल्डर ने सरथाना में केस दर्ज करवाया
पुलिस ने बताया कि विजय मनजी सवाणी के खिलाफ बिल्डर मिलन कात्रोडिया ने सरथाना थाने में २२ अप्रेल को दो करोड़ रुपए की मांग करने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि वेलंजा की सौराष्ट्र ग्रीन सिटी के प्लॉट के कागज विजय ने लोन लेने के लिए लिए थे और उन्हें लौटाया नहीं। गंदे फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने धमकी देकर वह बिल्डर से पांच लाख रुपए के प्लॉट के दो करोड़ रुपए मांग रहा था। विजय के अलावा उसके साथियों शैलेष चावड़ा, कृष्णा सोलंकी, राहुल लंगाडिया, जयु गारेजा, मनीष राजगुरु, राघे वघासिया के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

दुकानदार महिला पर चाकू से हमला
बारडोली. कड़ोदरा में दुकान में गुटखा अच्छा नहीं रखने का उलाहना देते हुए एक ग्राहक ने दुकानदार महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला को घायलावस्था में सूरत के स्मीमेर अस्पताल मे भर्ती किया गया।
जानकारी के अनुसार कड़ोदरा की हरिधाम सोसाइटी निवासी माधुरी सिकंदर शर्मा (25) घर में ही किराना की दुकान चलाती है। माधुरी का पति सिकंदर सूरत मे बॉम्बे मार्केट के पास एक हैयर सैलून मे काम करता है। मंगलवार शाम 5 बजे माधुरी दुकान पर बैठी थी, तभी उसकी ही सोसाइटी में रहता मनीषसिंह राजदेवसिंह वहां गुटखा लेने आया। गुटखा लेने के बाद दुकान में अच्छा गुटखा नहीं रखने के मामले में कहासुनी करने लगा और बाद में गुस्से में आकर कहीं से चाकू लाकर माधुरी के गले के पास वार कर भाग निकला। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और घायल माधुरी को सूरत के स्मीमेर अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। माधुरी ने मनीषसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत के मामले में तीन पकड़े गए
Published on:
02 May 2018 09:59 pm
Also Read
View All