26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत के मामले में तीन पकड़े गए

मोबाइल गिराने के लिए लोकशक्ति एक्सप्रेस पर मारा डंडा, लेकिन यात्री गिर पड़ा था

2 min read
Google source verification
surat photo

सूरत.

उधना रेलवे स्टेशन के पास लोकशक्ति एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत के मामले में रेलवे सुरक्षा बल तथा रेलवे पुलिस की एलसीबी टीम ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और चोरी का मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार वलसाड में फातेमा अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद अनस मोहम्मद इकराम मिर्जा (२८) २९ अप्रेल की रात साढ़े बारह बजे लोकशक्ति एक्सप्रेस से अहमदाबाद जा रहा था। ट्रेन में भीड़ थी और वह जनरल डिब्बे के दरवाजे के पास खड़ा था। उधना रेलवे यार्ड में रेलवे किलोमीटर २६३/२०-२२ के बीच डाउन लाइन ट्रेक के नजदीक खड़े दो व्यक्तियों ने लकड़ी मारकर उसका मोबाइल गिराने की कोशिश की। मोबाइल संभालने के चक्कर में अनस का बैलेंस बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके ***** इरफान सईद शेख ने शोर मचाकर चेन पुलिंग करवाई। रेलवे पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा ३०४ और ३९७ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। वड़ोदरा रेलवे पुलिस अधीक्षक शरद सिंघल और एलसीबी निरीक्षक एस.जे. राजपूत के निर्देश पर उप निरीक्षक एम.एम. तलाटी तथा रेलवे पुलिस निरीक्षक वाय.बी. वाघेला ने आरोपियों की पहचान की कवायद शुरू की। मंगलवार रात इस घटना में लिप्त तीनों जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम समीर उर्फ दुबर सुलतान अंसारी (१८) निवासी नूरी मस्जिद भाठेना लिम्बायत, समीर उर्फ लंगड़ो रसूल खान (२०) निवासी मीठीखाड़ी क्रांतिनगर इन्द्र वसाहत लिम्बायत और रमजान उर्फ रमु साबानशा शा (१८) निवासी बैठी कॉलोनी मीठीखाड़ी लिम्बायत हैं।
उल्लेखनीय है कि सूरत और उधना स्टेशन के नजदीक ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े यात्रियों पर पत्थर और लकड़ी मारकर मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले दिनों इस सेक्शन में सवारी गाडिय़ों पर पत्थर मारने की घटनाएं सामने आई थीं। रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस द्वारा स्टेशन के दोनों ओर दीवार तथा रोशनी करने की मांग अभी तक लंबित है।


पेशी के दौरान हुआ बेहोश
रेलवे पुलिस ने बुधवार शाम तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एक आरोपी समीर उर्फ लंगड़ो रसूल खान कोर्ट में मिर्गी का दौरा आने से गिर पड़ा। उसे १०८ एम्बुलेंस से न्यू सिविल अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी। पुलिस ने बताया कि समीर गांजा समेत अन्य नशों का आदि है। उसके हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान भी हैं।