26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुमुक्षुओं की वर्षीदान शोभायात्रा निकली

छह मुमुक्षुओं की वर्षीदान शोभायात्रा मंगलवार सुबह आचार्य गुणरत्नसूरी महाराज समेत अन्य संतवृंद के सान्निध्य में पाल रोड पर गुरु रामपावन भूमि...

2 min read
Google source verification
Mumukshu's Dardan Shobha Yatra turns out

Mumukshu's Dardan Shobha Yatra turns out

सूरत।छह मुमुक्षुओं की वर्षीदान शोभायात्रा मंगलवार सुबह आचार्य गुणरत्नसूरी महाराज समेत अन्य संतवृंद के सान्निध्य में पाल रोड पर गुरु रामपावन भूमि से निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-साध्वी और श्रद्धालुजन मौजूद थे। मुमुक्षुओं को रजोहरण बुधवार सुबह प्रदान किया जाएगा।

आचार्य की 400वीं दीक्षा के मौके पर तीन दिवसीय 400वां रजोहरण प्रदान महोत्सव की शुरुआत सोमवार से पाल रोड पर गुरुराम पावन भूमि पर की गई थी। आयोजक शुभमंगल फाउंडेशन ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन सोमवार को संतवृंद और मुमुक्षुओं का आयोजन स्थली पर धूमधाम से प्रवेश हुआ। बाद में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को मुमुक्षुओं की वर्षीदान शोभायात्रा सुबह रामपावन भूमि से शुरू की गई।

यात्रा में साधु-साध्वियों की धवल सेना, बैंड-बाजे, बग्गी समेत कई मंडलियों के कलाकार शामिल थे। यात्रा के दौरान सभी मुमुक्षुओं ने सांसारिक वस्तुओं का त्याग किया। यात्रा पाल विस्तार में भ्रमण कर गुरु रामपावनभूमि पहुंची। यहां निर्मित सदी संयम वाटिका में बुधवार तडक़े चार बजे से 400वीं दीक्षा का आयोजन सैकड़ों श्रद्धालुओं की साक्षी में किया जाएगा।

पति और सास पर लगाया प्रताडऩा का आरोप


अडाजण पाल क्षेत्र में स्तुति यूनिवर्सल रेजिडेंसी में सोमवार को बेटे के साथ मां के 12वीं मंजिल से कूदकर जान देने की घटना के बाद हरियाणा से महिला का पीहर पक्ष सूरत पहुंचा। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर छोटी-छोटी बात पर महिला को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।

स्तुति यूनिवर्सल रेजिडेंसी निवासी रामनिहार रामेश्वरदास नैन (३५) की पत्नी चंचल (३१) ने सोमवार सुबह सवा आठ बजे पुत्र अनिकेत (३) को बारहवीं मंजिल से नीचे फेंककर खुद भी छलांग लगा दी थी। दोनों की मौत हो गई थी। अडाजण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू सिविल अस्पताल में रखवाया।

पीहर पक्ष से मंगलवार को हरियाणा के जिंद जिले की नरवाना तहसील में रहने वाला भाई नरेश चेहल सूरत आया। उसने मीडिया को बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही सास-बहू में झगड़े शुरू हो गए थे। त्योहार पर पीहर से कुछ नहीं लाने का ताना दिया जाता था। इससे वह तनाव झेल रही थी। अस्पताल परिसर में पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष ने दूरी बनाए रखी। पीहर पक्ष शव लेकर हरियाणा चला गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों को अंतिम संस्कार के बाद बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।