सूरत

छात्र लापता, अपहरण की शिकायत

आश्रम शाला का छात्र
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2018, 8:16 PM IST
Feature image

बारडोली. ओलपाड तहसील के सोंदामीठा गांव की आश्रम शाला से कक्षा 8 के छात्र के लापता होने पर ओलपाड थाने मे अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार सूरत जिले के ओलपाड तहसील के सोंदामीठा गांव में स्थित आश्रम शाला में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र पढ़ाई करते है। इस आश्रम शाला मे वलसाड जिले के कपराड़ा तहसील के लवकर गांव का अनिल गंगाराम राऊत (13) कक्षा 8 मे पढ़ता है। 26 नवंबर को अनिल सुबह खाना खाने लिए नहीं आने से संचालकों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन वो नहीं मिला। अनिल आश्रम शाला मे नहीं होने की जानकारी उनके परिजनो को देते ही उन्होंने ओलपाड थाने में शिकायत दर्ज कराई। अनिल इससे पहले दो बार आश्रम से चला गया था, लेकिन वापस लौट आया था। फिलहाल पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

शॉर्ट-सर्किट से मकान में लगी आग


महुवा तहसील में डुंगरी गांव के एक मकान मे मंगलवार रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। हादसे के दौरान परिजन जैसे-तैसे घर से बाहर निकल गए, लेकिन घर का सामान जलकर खाक हो गया। बाद में बारडोली से दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सूरत जिले की महुवा तहसील के डुंगरी गांव के लादिया फलिया निवासी नगीन माणिया हलपति के घर में मंगलवार रात पौने दस बजे करीब शॉर्ट-सर्किट होने से अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सभी परिजन घर पर ही मौजूद थे। वे सभी धुंआ देखकर घर से बाहर निकल गए और बाद में पड़ौसियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की जानकारी बारडोली में दमकल विभाग को दिए जाने पर वहां से दमकल वाहनों के साथ कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने नगीन के चार पशुओं को भी बचाया। हादसे में अंदाजित चार लाख रुपए के माल-सामान के नुकसान की जानकारी मिली है।

Published on: