सूरत

पूणागाम में समाज कंटकों का आतंक, तीन दुकानों में की तोडफ़ोड़

व्यापारियों ने बंद रख जताया विरोध, दो जनें गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 12:14 PM IST
file
पूणागाम में समाज कंटकों का आतंक, तीन दुकानों में की तोडफ़ोड़

सूरत. पूणागाम इलाके में रंजिश के चलते बुधवार रात करीब बीस जनों ने लाठी डंडो से लैस होकर व्यापारियों पर हमला किया और तीन दुकानों के शीशे तोड़ कर इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस संबंध में व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लंबे हनुमान रोड सहजानंद सोसायटी निवासी कृष्णा उर्फ ढोलु व राघवेन्द्र तोमर ने अपने अन्य १८ साथियों के साथ मिल कर योगीचौक पेरेडाइज रेजिडेंसी निवासी घनश्याम काकडिया व अन्य व्यापारियों पर हमला किया।

ये दोनों अपने साथियों के साथ अक्सर पूणागाम अंजनी सोसायटी के निकट भारत कॉम्पलेक्स में स्थित घनश्याम व अन्य व्यापारियों की दुकान के सामने बैठ कर आवारागर्दी करते थे। घनश्याम व अन्य व्यापारियों ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा तो उन्होंने देख लेने की धमकी दी। उसके बाद बुधवार रात करीब आठ बजे वे अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आए और घनश्याम व और अन्य व्यापारियों की दुकानों के आगे के शीशे तोड़ दिए।

साथ ही उन्होंने व्यापारियों के जान से मारने की धमकी भी दी और भाग निकले। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिकी दर्ज की। इस घटना के विरोध में गुरुवार को कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद रखी और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि कृष्णा व राघवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथियों की खोज बिन जारी है।

एक ही रात में तीन दुकानों के शटर टूटे


सूरत. सरथाणा थाना क्षेत्र के योगी चौक इलाके के एक शॉपिंग सेंटर में घुसे चोर तीन दुकानों के शटर तोड़ कर २५ हजार ४०० रुपए चुरा ले गए। सोमवार रात हुई इस घटना से सुबह पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की खोज शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बालाजी शॉपिंग सेंटर में चोर रात आठ बजे बाद दाखिल हुए। उन्होंने दुकान नम्बर १९, २० और २५ के शटर तोड़े। पुलिस ने कामरेज निवासी व्यापारी परेश चीखलिया की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की जांच में दो युवकों के फुटेज मिले हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हंै।

Updated on:
28 Sep 2018, 12:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All