11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

EDUCATION DEPT : प्राइवेट स्कूल नवरात्रि के वेकेशन के मूड में नहीं

- जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा आदेश के पालन का जिम्मा

2 min read
Google source verification
surat

EDUCATION DEPT : प्राइवेट स्कूल नवरात्रि के वेकेशन के मूड में नहीं

सूरत.

शहर के कई निजी स्कूल नवरात्रि वेकेशन को लेकर सरकारी आदेश का पालन करने के मूड में नहीं हैं। आदेश का पालन कराने का जिम्मा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। सीबीएसइ स्कूलों ने पहले ही नवरात्रि वेकेशन रखने से इनकार कर दिया है।
राज्य शिक्षा विभाग ने इस शैक्षणिक सत्र से नवरात्रि वेकेशन को शैक्षणिक कैलेंडर में शामिल किया है। इस वेकेशन को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक तो खुश हंै, लेकिन शहर के कई निजी स्कूल इसका विरोध कर रहे हैं। नवरात्रि नजदीक है, इसलिए शिक्षा विभाग ने फिर से वेकेशन को लेकर परिपत्र जारी किया है। 10 से 18 अक्टूबर तक स्कूलों में नवरात्रि वेकेशन रखने का आदेश दिया गया है। कई निजी स्कूल इस आदेश का पालन करने से इनकार कर चुके हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में नवरात्रि वेकेशन सुनिश्चित करने का जिम्मा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा है। वेकेशन के तुरंत बाद 19 अक्टूबर से स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

अब तीन वेकेशन
पहले गुजरात में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र के दौरान दो वेकेशन दिए जाते थे। नए कैलेंडर के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र के दौरान तीन वेकेशन मिलेंगे। आठ दिन का पहला वेकेशन नवरात्रि का होगा। दूसरा वेकेशन दीपावली का है, जो 13 दिन का होगा। तीसरा वेकेशन गर्मियों की छुट्टियां का होगा, जो 6 मई से 9 जून तक का चलेगा। गर्मियों में विद्यार्थियों को 35 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। दीपावली वेकेशन के दिन कम किए जाने के कारण ईद-ए-मिलाद और गुरुनानक जयंती की छुटिट्यां दी जाएंगी। कुल मिलाकर सालभर में 80 छुट्टियां मिलेंगी।


द्वितीय परीक्षा जनवरी में
जनवरी में स्कूलों की द्वितीय परीक्षा होगी। इन्हें 28 जनवरी से लेने का स्कूलों को आदेश दिया गया है। 10वीं और 12वीं की आंतरिक परीक्षा फरवरी में आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। 7 मार्च से गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके बाद 8 अप्रेल से स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया गया है। नए कैलेंडर को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।