8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VNSGU : सिंडीकेट चुनाव : कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले उम्मीदवारों ने जीता चुनाव

भावेश रबारी सर्वाधिक मतों से जीते

2 min read
Google source verification
surat

VNSGU : सिंडीकेट चुनाव : कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले उम्मीदवारों ने जीता चुनाव

सूरत. वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में बुधवार को हुए सिंडीकेट चुनाव में भावेश रबारी सर्वाधिक मतों के साथ विजयी रहे। कुलपति डॉ.शिवेन्द्र गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बाकी उम्मीदवारों ने भी जीत गए।
विभागाध्यक्ष के एक, प्राध्यापक के एक, प्राचार्य के दो और सामान्य के पांच पदों के लिए मतदान हुआ। कुल 129 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल थे। इनमें सर्वाधिक मत प्राचार्यों के थे, जिन्हें अपने पक्ष में करने के लिए कुलपति पर भावेश और अन्य उम्मीदवारों ने आरोप लगाए थे। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में दोपहर 12 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। प्रशासनिक भवन के आस-पास पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात थे। तीन बजे तक 126 लोगों ने मतदान किया। बाद में मतगणना शुरू हुई। सामान्य सीट पर भावेश रबारी सर्वाधिक 23 मतों से जीते। डॉ. कश्यप खरचिया को 18, संजय देसाई को 17, जयराम गामित को 14 और किरण घोघारी को 12 मत मिले। विभागाध्यक्ष पद पर अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश देसाई 10 मतों से विजयी रहे। प्राध्यापक पद पर पी.टी.साइंस कॉलेज के डॉ.महेन्द्रसिंह महिड़ा 8 मतों से जीते। प्राचार्य पद पर एसपीबी कॉलेज के डॉ.वी.डी.नायक 19 और नवयुग साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्विन पटेल 16 मतों से जीते। मतगणना शाम 6 बजे तक चली। जीत के बाद बधाई का दौर शुरू हो गया। एनएसयूआई से एकमात्र उम्मीदवार भावेश की जीत पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई। बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में एकत्रित हुए। दूसरी ओर सामान्य सीटों पर एबीवीपी ने पांच उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से दो उम्मीदवार जयराम गामित और किरण घोघारी विजयी रहे। भावेश और संजय देसाई के साथ डॉ.कश्यप ने भी कुलपति के खिलाफ कई मामलों को लेकर मोर्चा खोल रखा है। भावेश और संजय देसाई ने कुलपति की नियुक्ति को गैर-कानूननी बताते हुए उनके खिलाफ शिकायत की थी। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय सिंडीकेट चुनाव में भावेश रबारी सर्वाधिक मतों के साथ विजयी रहे। कुलपति डॉ.शिवेन्द्र गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बाकी उम्मीदवारों ने भी जीत गए।