सूरत

महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, गणपति की शोभायात्रा निकाली

13 से 23 सितंबर तक गणेश महोत्सव के रंग में पूरा शहर व जिला रंग जाएगा
2 min read
• •
Aug 30, 2018
surat photo
महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, गणपति की शोभायात्रा निकाली

भरुच.

गणेश महोत्सव की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। भरुच शहर में विभिन्न स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है जिसे देखने के लिए लोगों में उत्साह व्याप्त है। बुधवार शाम अंबिका यंगस्टर्स की ओर से शहर के शक्तिनाथ क्षेत्र में डीजे की धुन पर गणपति प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 13 से 23 सितंबर तक गणेश महोत्सव के रंग में पूरा शहर व जिला रंग जाएगा। वर्तमान में प्रतिमाओं को लाने का कार्य मंडलों की ओर से किया जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गणपति भक्त वड़ोदरा के साथ सूरत व महाराष्ट्र से प्रतिमाओं को ला रहे हैं। विशाल प्रतिमाओं की निकल रही शोभायात्रा देखने के लिए लोग जुट रहे हैं।

पंडाल सजावट का कार्य शुरू :

गणपति महोत्सव को लेकर अभी से गणपति पंडाल के आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है। युवकों की ओर से पंडाल की सजावट का काम जोर शोर से किया जा रहा है। अधिकांश इलाके में पंडाल लगाने का काम संपन्न कर लिया गया है। बारिश से बचाव के लिए भी खास इंतजाम इस बार किए गए हैं।


केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए आरएसएस ने राहत सामग्री भेजी
भरुच. केरल में आए बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आरएसएस अंकलेश्वर की ओर से एकत्रित की गई राहत सामग्री के जत्थे को गुरुवार को केरल भिजवाया गया। आरएसएस के स्वंयसेवकों की ओर से लोगों के घर-घर जाकर पुराने कपड़े, अनाज आदि एकत्रित किया गया था। राहत साम्रगी भरे ट्रक को केरल के लिए प्रस्थान कराया गया। इस अवसर पर आरएसएस के बलदेव प्रजापति, अतुल पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


नेत्र चिकि त्सा शिविर संपन्न
भरुच. स्व. रावजी पटेल के स्मरणार्थ सेवा रुरल झगडिया तथा प्रताप स्कूल नवा राजूवाडिया के सहयोग से नवा राजूवाडिया गांव में गुरुवार को नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का लाभ ३१४ मरीजों ने लिया। चिकि त्सकों ने लोगों के नेत्र जांच, दवा और चश्मा प्रदान किया। १९२ लोगों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया गया। ५१ लोगो का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया।

Updated on:
30 Aug 2018 08:50 pm
Published on:
30 Aug 2018 08:50 pm