सूरत

पितृ तर्पण के लिए चाणोद गए परिवार के घर चोरी

मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर १.३३ लाख का माल ले गए चोर
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 1:29 PM IST
file
पितृ तर्पण के लिए चाणोद गए परिवार के घर चोरी

सूरत. उधना क्षेत्र में पितृ तर्पण के लिए चाणोद गए परिवार के बंद घर में घुसे चोर नकदी व सोने चांदी के जेवर मिला कर एक लाख ३३ हजार रुपए का सामान चुरा कर फरार हो गए।
उधना पुलिस के मुताबिक चोरी उधना मफतनगर झोपड़पट्टी निवासी दिनेश पुत्र खीमजी चौहाण के घर में हुई। एक निजी फर्म में बतौर खजांची काम करने वाले दिनेश परिवार के साथ गत ८ सितम्बर को सुबह चाणोद गए थे। उनके जाने के बाद किसी समय चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। चोर विभिन्न अलमारियां व लॉकर तोड़ कर २४ हजार रुपए नकद, ८७ हजार ५०० रुपए के जेवर, एक मोबाइल व एक टीवी चुरा कर ले गए। दिनेश ने मंगलवार को उधना थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई।

स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला
सूरत. उधना क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ ही शहर में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या ग्यारह हो गई है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उधना क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। अब तक मिले 11 पॉजिटिव मरीजों में से सात अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से दो वेंटिलेटर पर हैं। बुधवार को एक मरीज को छुट्टी दे दी गई।

एक्ट में बदलाव की मांग, ज्ञापन सौंपा
सूरत. अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा ने एसी और एसटी एक्ट में बदलाव की मांग करते हुए बुधवार को कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

कड़ी कार्रवाई की मांग
सूरत. अखिल गुजरात प्रजापति संघ ने बुधवार को जिला सेवा सदन में दुष्कर्म के आरोपी डॉ. प्रफुल दोषी के खिलाफ प्रदर्शन किया और कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Published on:
Also Read
View All
चारधाम यात्रा पर गया परिवार हादसे में बिखरा, मां-पिता और बेटी की मौत, पड़ोसी ने हालचाल पूछा तो पुलिस ने सुनाई दुखद खबर

Gujarat: नाबालिग लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Crime: डीएसपी सरिता गायकवाड़ को कारोबारी ने लगाया चूना, रेत कारोबार में निवेश के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी

Surat News: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने कार से पीछा कर चौराहे पर दबोचा, फिर चप्पलों से की धुनाई

सूरत में रिश्तों का कत्ल, मोबाइल टूटने से नाराज 22 वर्षीय बेटी ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार