सूरत

सावन में शहर बन गया कसीनों !

जुआ खेलते हुए २०० से अधिक पकड़े
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 12:57 PM IST
file
सावन में शहर बन गया कसीनों !

सूरत. शहर पुलिस ने विशेष अभियान चला कर दो दिनों में दो दर्जन से भी अधिक स्थानों पर छापे मार कर २०० से अधिक लोगो को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से नकदी समेत करीब १० लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर के कई इलाकों में श्रावण मास के दौरान विशेष तौर पर जन्माष्टमी व भीम ग्यारहस पर जुआ खेलने की कुप्रथा प्रचलित है। जिसके चलते इन दिनों व्यापक स्तर पर जुआ खेला जाता है। पिछले दो दिनों के दौरान वराछा, सरथाणा, अमरोली, डिंडोली समेत अन्य इलाकों में पुलिस ने विशेष अभियान चला कर कार्रवाई की।

पुलिस की अलग अलग टीमों ने दो दर्जन से भी अधिक स्थानों पर छापे मारे और अलग अलग मामलों में २०० से अधिक लोगो को पकड़ा गया। उनके कब्जे से नकदी समेत दस लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि सावन माह में कई लोग शौक के तौर पर ताश खेलते है।

केमिकल फेक्टरी से चोरी मामले में दो गिरफ्तार

सूरत. क्राइम ब्रांच ने उधना क्षेत्र की एक फेक्टरी से चोरी के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उधना बस डिपो के पीछे स्वामी डायकेन केमिकल फेक्टरी में काम करने वाले हितेश जाधव व रणछोडऩगर निवासी उसके मित्र मुकेश चौहान ने मिल कर चोरी की थी।

हितेश ने कुछ समय पूर्व फेक्टरी के मालिक से समीर से निजी जरुरत के लिए रुपए मांगे थे लेकिन उसने मना कर दिया था। जिसकी रंजिश रख हितेश ने मुकेश के साथ मिल कर मंगलवार को फेक्टरी से१.३० लाख रुपए नकद व एलईडी टीवी चुरा लिया।

इस संबंध में समीर से शिकायत मिलने पर उधना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस बीच बुधवार को हितेश व मुकेश को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पुलिस को ८१ हजार ६०० रुपए व एलईडी टीवी बरामद हुआ।

Published on:
Also Read
View All