सूरत

गोडादरा में दो गुटों में झड़प, तोड़ फोड़

- इलाके में तनाव पुलिस बल तैनात

2 min read
Oct 22, 2018
गोडादरा में दो गुटों में झड़प, तोड़ फोड़

सूरत. गोडादरा इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए तथा कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिती पर काबू पाकर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। हालांकि तनाव बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक गोडादरा क्षेत्र की श्रीजीनगर सोसायटी में रविवार रात दुर्गा पूजा को लेकर भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था। उस दौरान 20-25 जनें रैली के रूप में एक बैनर लेकर सोसायटी के सामने मेन रोड से गुजर रहे थे। उनका किसी बात को लेकर किसी के साथ विवाद हुआ और उन्होंने वहां मौजूद लोगो को डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें

विधानसभा सीट पर सांसद की दावेदारी से विधायक परेशान, कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

उन्होंने श्रीजीनगरी व करीब की गार्डन सोसायटी में कुछ वाहनों व दुकानों को निशाना बनाया। उनमें तोडफ़ोड़ की जिससे स्थानीय लोगों से उनकी झड़प हुई। जिसमें तीन जनें गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्मीमेर अस्पताल पहुचाया गया है। देर रात इलाके में तनाव पूर्ण माहौल के बीच बड़ी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस वाहनों की लगातार गश्त जारी है।

तीन बंगाली कारीगर से ५.४५ लाख का सोना ले उड़े


सूरत. वराछा क्षेत्र के आभूषण कारखाने में काम करने वाले तीन कारीगर मालिक की गैर मौजूदगी में कारखाने से ५.४५ लाख रुपए का सोना चुराकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक कतारगाम लक्ष्मी रेजिडेंसी निवासी हरेश झालावाडिया का अश्वनी कुमार रोड पर रामगर के प्लॉट नम्बर 20 बी में आभूषण तैयार करने का कारखाना है।

कुछ समय पूर्व उन्होंने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के ईंछुरा गांव निवासी एस सावन अली, हरिपुरा भवानी वड निवासी शुभो मंडल व बीजल दास को काम पर रखा था। गत 12 अक्टूबर को दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजे के दौरान उनकी गैरमोजूदगी में तीनों कारखान से विभिन्न किस्म के सोने के जेवर चुराकर फरार हो गए। चोरी गए जेवर की कीमत ५ लाख ४५ हजार १८५ बताई गई है। हरेश ने कुछ दिन अपने स्तर पर उनकी खोज की लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चला तो उसने शनिवार को वराछा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें

43 लाख पेंशनर्स व कर्मचारियों को EPF हायर पेंशन मिलना संदिग्ध, कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें शामिल

Published on:
22 Oct 2018 03:05 pm
Also Read
View All