सूरत

मुश्किल हुआ रास्ते पर चलना भी

पशुओं को पकडऩे का अभियान शुरू
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 9:51 PM IST
patrika
मुश्किल हुआ रास्ते पर चलना भी

वलसाड. नगर पालिका ने आखिरकार लोगों के लिए समस्या बने आवारा पशुओं को पकडऩे का काम शुरु कर दिया है। दो दिनों में कई पशुओं को पकडक़र पांजरापोल भेजा गया है।

शहर की सडक़ों पर आवारा पशुओं के कारण ट्रैफिक जाम एवं दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसमें कुछ की जान भी जा चुकी है। पशुओं के सडक़ पर घूमने से परेशान लोगों द्वारा नपा में इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

गत दिनों नपा प्रमुख पंकज अहीर ने नोटिस जारी कर पशु मालिकों को सडक़ पर घूमने वाले अपने मवेशियों को लेकर जाने की चेतावनी दी थी। लेकिन नोटिस मे दी गई समयसीमा पूरा होने के बाद से नगर पालिका ने सडक़ पर लोगों के लिए समस्या बने पशुओं को पकडऩा शुरु कर दिया है। जिसके तहत कई गायों को पकडक़र पांजरापोल में भेज दिया गया। नगर पालिका द्वारा यह का अभी भी जारी है। नपा प्रमुख पंकज अहीर ने बताया कि कुछ दिनों में पशुओं के मालिक छुड़ाने नहीं आएंगे तो गाय पांजरापोल की हो जाएंगी।

शराब के साथ दो गिरफ्तार

वांसदा. वांसदा धरमपुर रोड स्थित पिपलोद केलिया फाटक के पास पुलिस ने कार में शराब ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वांसदा पीएसआई जेवी चावड़ा को कार में शराब आने की सूचना मिली थी। केलिया फाटक के पास पुलिस ने निगरानी बढ़ाई थी। कुछ देर बाद बताई गई कार वहां पहुंची तो पुलिस ने रोक लिया। तलाशी में कार से शराब की 504 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक अजय भोया और विजय पेटल निवासी धरमपुर को गिरफ्तार कर लिया।

छह जुआरी गिरफ्तार

नवसारी. जलालपोर के वाडा गांव सरकारी रोड बनाने वाले कोन्ट्रेक्टर के कार्यालय पर एलसीबी ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें ठेकेदार का बेटा भी शामिल है। शुक्रवार रात एलसीबी को रोड कॉन्ट्रेक्टर जितेन्द्र शाह इंजीनियर्स एन्ड कंस्ट्रक्शन साइट की आफिस में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। एलसीबी ने रात को वहां छापा मारा। मौके से ठेकेदार के बेटे तेजस शाह, सलीम बाबू कुरेशी निवासी मरोली रेलवे फाटक के पास, चेतन कुमार धनजी पटेल निवासी आशीर्वाद सोसायटी कडोली रोड, हितेश कुमार पटेल निवासी लाजपोर गांव, धर्मेन्द्र छोटु पटेल निवासी उभराट रोड और रफीक अब्दुल शेख को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसकी शिकायत मरोली थाने में दर्ज करवाई गई है।

Published on:
Also Read
View All