विधायक पियुष देसाई ने इसका महत्व समझाते हुए लोगों को इस संबंध मे जागरुक होने का आह्वान किया। इस मौके पर दूधी का हांडवा, काकडी, उबले कठोर, मकई से बने कई व्यंजन पेश किए गए। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों व अग्रणियों ने कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चों को पोषणयुक्त आहार, गर्भवती महिलाओं को उचित आहार के बारे में जानकारी दी।