सूरत

वीवर विजय मांगुकिया का उपवास जारी

दूसरे दिन आसपास की कई इंडस्ट्रियल सोसायटी ने विजय मांगुकिया को समर्थन दिया

2 min read
Oct 03, 2018
वीवर विजय मांगुकिया का उपवास जारी

सूरत
केन्द्र सरकार की ओर से इनपुट टैक्स क्रेडिट लैप्स के मुद्दे पर स्पष्टता नहीं किए जाने और अन्य कई मागों को लेकर अंजनी इंडस्ट्रियल एस्टेट के वीवर विजय मांगुकिया के आमरण उपवास का बुधवार को दूसरा दिन था।
एक ओर फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से इनपुट टैक्स क्रेडिट के मुद्दे पर बातचीत का प्रयास जारी है। सोमवार की देर रात फोगवा के सदस्यों को सांसद सी.आर. पाटिल ने इनपुट टैक्स क्रेडिट मुद्दे पर उचित निकाल का आश्वासन दिया था। दूसरी ओर मंगलवार की दोपहर से अंजनी इंडस्ट्रियल एस्टेट के वीवर विजय मांगुकिया ने इनपुट टैक्स क्रेडिट मुद्दे के साथ सूरत में टैक्सटाइल यूनिवर्सिटी बनाने, कम दर पर बिजली उपलब्ध कराने और संपत्ति कम करने की मांग के साथ आमरण अनशन शुरू किया है। बुधवार को दूसरे दिन आसपास की कई इंडस्ट्रियल सोसायटी ने विजय मांगुकिया को समर्थन दिया है। गुरुवार को आठ वीवर्स प्रतिक धरना पर बैठकर अपना समर्थन देंगे।

सीजीएसटी विभाग में आंतरिक बदली
सेन्ट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स डिपार्टमेन्ट में बुधवार को आंतरिक तबादले के आदेश किए गए। इसमें बडौदा जोन में छह अधिकारियों के आंतरिक तबादले किए गए हैं। नए ऑर्डर के अनुसार सीजीएसटी में एडीशनल कमिश्नर के तौर पर कार्यरत कमलाशंकर मिश्रा को ऑडिट सूरत और डॉ. मोहन कुमार मीणा को उनके स्थान पर सीजीएसटी में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद में कार्यरत अमित सिंघल को सीजीएसटी,सूरत में स्थानांतरित किया गया है।
हैदराबाद के लिए स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट 8 अक्टूबर से
स्पाइस जेट विमान कंपनी की ओर से सूरत एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए दूसरी विमान सेवा शुरू 8 अक्टूबर से की जाएगी। इसके लिए बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई।
वी वर्क फोर वर्किंग एयरपोर्ट कमेटी के संजय जैन ने बताया कि इसके पहले इंडिगो और स्पाइस जेट की ओर से हैदराबाद के लिए एक-एक फ्लाइट है। इसके बाद स्पाइस जेट दूसरा विमान आठ अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। गुरुवार से बुकिंग शुरू हो गई। इसकी आरंभिक कीमत 2350 रुपए हैं। सुबह 7.05 बजे हैदराबाद से चलकर 9.05 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद 9.25 बजे सूरत से उड़ेगा जो 11 बजे हैदराबाद पहुंचेगा। बताया जा रहा है इसके पहले 1 सितबंर से कोलकाता और 15 अक्टूबर से चेन्नाई के लिए विमान सेवा शुरू होगी। इसके बाद दिवाली के पहले ही अन्य चार शहर उदयपुर, वाराणसी, गोवा और बैंगलूरू के लिए भी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी हो रही है।

ये भी पढ़ें

प्राचार्यो की लापरवाही का खामियांजा भुगतेंगे 84 हजार छात्र, छात्रवृत्ति योजना में 1 लाख 37 हजार की सूची में 53 हजार छात्रों का प्रोफाइल हुआ अपडेट

ये भी पढ़ें

सत्रह जोड़ी गाडिय़ों में तृतीय एसी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे
Published on:
03 Oct 2018 09:05 pm
Also Read
View All