सूरत

एम्ब्रायडरी मजदूरों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

मजदूर नेताओं की सोमवार को कलक्टर के साथ हुई बैठक में हुआ निर्णय

2 min read
Oct 22, 2018
patrika
एम्ब्रायडरी मजदूरों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

सूरत. शहर के एम्ब्रायडरी कारखानों में काम कर रहे मजदूरों को भी अब साप्ताहिक अवकाश मिला करेगा। यह निर्णय मजदूर नेताओं की सोमवार को कलक्टर के साथ हुई बैठक में किया गया।

पिछले कई सप्ताह से एम्ब्रायडरी कारखानों में काम करने वाले मजदूर साप्ताहिक अवकाश की मांग के आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को कलक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मजदूरों के प्रतिनिधि, कारखाना मालिकों के प्रतिनिधि और श्रम व कारखाना विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि मजदूरों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाए।

कलक्टर के आदेश के बाद फैक्ट्री इस्पेक्टर और श्रम आयुक्त ने कारखानों में साप्ताहिक अवकाश का ऐलान कर कारखाना मालिकों की एसोसिएशन को भी इस आशय की सूचना जारी कर दी। जानकारों के मुताबिक एसोसिएशन ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि आगामी दिनों में कारखानों में मजदूरों के लिए साप्ताहिक अवकाश का ऐलान कर दिया जाएगा। बैठक में मजदूर यूनियन की ओर से इंटक अध्यक्ष नैषध देसाई, शान खान, उमाशंकर मिश्रा, अजय दुबे, निर्मलसिंह राजपूत, देवप्रकाश पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पार्किंग से कार की चोरी

वापी. जीआइडीसी थाने में छरवाड़ा रोड स्थित अक्षरधाम सोसाइटी से कार चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता जिग्नेश काछरिया के अनुसार रविवार रात बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी कार चोरी हो गई। बिल्डिंग परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन लोग कार चुराकर ले जाते दिख रहे हैं। जीआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।

दुर्घटना में बच्ची की मौत

वलसाड. वलसाड के सरोधी गांव से बालदा गांव के रास्ते पर मोपेड और ट्रक की टक्कर में एक बच्ची की मौत हो गई। मोपेड पर सवार उसके माता-पिता घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सरोधी गांव निवासी राजाराम शंकरलाल पत्नी भारती और बच्ची भगवती को मोपेड पर ले कर नाना पोढा से घर आ रहा था। रास्ते में बालदा गांव के पास अचानक एक ट्रक की टक्कर से तीनों जने गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची की मौत हो गई। पारडी पुलिस ने माामला दर्ज किया है।

Published on:
22 Oct 2018 08:04 pm