सूरत

लिव इन रिलेशनशिप में महिला की हत्या

प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

2 min read
Sep 09, 2018
लिव इन रिलेशनशिप में महिला की हत्या

सूरत. पांडेसरा थाना क्षेत्र के वडोद गांव में लिव इन रिलेशनशिप में एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक वडोद आवास निवासी मीना (40) की उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे सुरेन्द्र वर्मा ने गला घोंट कर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक मीना और सुरेन्द्र की अलग-अलग शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों अपने-अपने साथियों से अलग हो गए थे। दस साल पहले पांडेसरा के एम्ब्रोयडरी कारखाने में काम के दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। उन्होंने बगैर शादी पति-पत्नी की तरह रहना शुरू कर दिया। उनकी दो साल की एक पुत्री है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली मेट्रो में निवेश का झांसा, दो साल में 4 करोड़ की ठगी

पिछले कुछ समय से सुरेन्द्र को मीना के चरित्र पर संदेह था। उसे आशंका थी कि मीना के किसी और से अनैतिक संबंध हैं। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। शनिवार रात फिर विवाद हुआ और उसने गला घोंट कर मीना की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव लेकर न्यू सिविल अस्पताल पहुंचा। गले पर निशान देख पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने सुरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

खाना खाने के विवाद में श्रमिक की हत्या


सूरत. रिंगरोड पर उमरवाड़ा टोरंट पावर हाउस के निकट शुक्रवार रात खाना खाने के दौरान हुए विवाद में एक श्रमिक की उसके मित्रों ने हत्या कर दी। सलबातपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त रईस बेग सईद बैग के रूप में की गई है।

पत्नी के छोड़ कर चले जाने के बाद वह उमरवाडा क्षेत्र में अकेला रहता था और होटलों पर दिहाड़ी मजदूरी करता था। शुक्रवार रात उसके मित्र श्रमिकों के साथ खाना खाने के दौरान विवाद हुआ। उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे पावर हाउस के सामने शव बरामद हुआ। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। उसके मित्रों की खोज शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

प्रतिभाओं की खोज में सूरत पहुंचे थॉमस ऑडेयो

Published on:
09 Sept 2018 10:53 pm
Also Read
View All