सूरत

कांच की चूड़ी खा लेने से युवक की मौत

कांच के टुकड़े से भरत की आंत में कई जगह छेद हो गए थे

2 min read
Sep 06, 2018
कांच की चूड़ी खा लेने से युवक की मौत

सूरत.

डिंडोली क्षेत्र में रहने वाले मानसिक अस्वस्थ्य युवक ने चूड़ी के टुकड़े खा लिए जिसमें उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि कांच के टूकड़े से उसके आंत में छेद हो गया था।

ये भी पढ़ें

PICS : मेरो छोटो सो गोपाल कान्हो…

पुलिस के अनुसार नवागाम संतोषी नगर निवासी भरत किशन जादव (३३) ने दो सितम्बर को दोपहर में घर के ओटले पर बैठा था। इसी दौरान उसने कांच की टूटी हुई चूड़ी के टुकड़े खा लिए। इसके बाद उसे तकलीफ शुरू हो गई। मां पूर्णिमा उसे इलाज के लिए न्यू सिविल अस्पताल लेकर आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। यहां मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। चिकित्सकों ने बताया कि कांच के टुकड़े से भरत की आंत में कई जगह छेद हो गए थे। आंत फटने से उसकी मौत हुई है। भरत की एक साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पांच दिन पहले ही उसकी पत्नी चली गई थी। भरत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वैवाहिक जीवन टूटने की जानकारी मिली है।

सिटी बस ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, दंपत्ति घायल
सूरत. सूरत रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार सुबह एक सिटी बस ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें रिक्शा सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिधरपुरा पुलिस के अनुसार अमरोली कोसाड रोड शांति नगर निवासी आनंद भीखा माली (६०) और पत्नी भारती (५१) बुधवार को बहन के घर नासिक जाने के लिए घर से निकले थे। ऑटोरिक्शा में सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद दंपती रिक्शा से उतर गए और चालक को किराया दे रहे थे। इसी दौरान एक सिटी बस ने रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें आनंद रिक्शा के नीचे आ गया, वहीं उसकी पत्नी भारती सिटी बस के आगे के पहिए के नीचे दब गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। १०८ एम्बुलेंस में आनंद व भारती को न्यू सिविल अस्पताल लाया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया था और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सिटी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि, शहर में बीआरटीएस तथा सिटी बस के द्वारा सडक़ हादसे के मामले बढ़ गए हैं। सोमवार को न्यू सिटीलाइट रोड पर सोलह वर्षीय किशोर की बीआरटीएस की चपेट में मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें

फेसबुक पर ‘लास्ट पिक’ लिखकर पोस्ट करने वाले युवक ने की खुदकुशी

Published on:
06 Sept 2018 12:57 pm
Also Read
View All