6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर ‘लास्ट पिक’ लिखकर पोस्ट करने वाले युवक ने की खुदकुशी

युवक दसवीं का छात्र, प्रेम संबंध में आत्महत्या करने की आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 6 Sep 2018, 12:47 PM IST

file photo

फेसबुक पर ‘लास्ट पिक’ लिखकर पोस्ट करने वाले युवक ने की खुदकुशी

सूरत.

इच्छापोर क्षेत्र में रहने वाले दसवीं कक्षा के छात्र ने फेसबुक पर एक दिन पहले लास्ट पिक शब्द लिखकर अपना फोटो पोस्ट करने के बाद फांसी लगा ली। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध होने की प्राथमिक जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार इच्छापोर जयराज सोसायटी निवासी अनिल श्यामनंद सिंह (१८) ने मंगलवार शाम को घर में पंखे के साथ दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू सिविल अस्पताल ले आई। पुलिस ने बताया कि अनिल घर के नजदीक ही दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। एएसआई लालसिंह को परिजनों ने बताया कि अनिल का किसी युवती से प्रेम संबंध था। इसी कारण से उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अनिल ने तीन सितम्बर को देर रात में फेसबुक पर एक पोस्ट अपडेट किया था। इसमें उसने लास्ट पिक लिखकर अपने चेहरा दुखी होने का पोस्ट किया था। इसके अलावा उसके फेसबुक पोस्ट पर पिछले कुछ दिनों में ब्रेकअप शब्द का उल्लेख किया हुआ भी है। उसने स्टेट्स में भी टूटे हुए दिल की मोहब्बत लिखा हुआ है। इच्छापोर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। अंतिम विधि होने के बाद परिजनों के बयान में हकीकत सामने आएगी।

कांच की चूड़ी खा लेने से युवक की मौत
सूरत. डिंडोली क्षेत्र में रहने वाले मानसिक अस्वस्थ्य युवक ने चूड़ी के टुकड़े खा लिए जिसमें उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि कांच के टूकड़े से उसके आंत में छेद हो गया था।

पुलिस के अनुसार नवागाम संतोषी नगर निवासी भरत किशन जादव (३३) ने दो सितम्बर को दोपहर में घर के ओटले पर बैठा था। इसी दौरान उसने कांच की टूटी हुई चूड़ी के टुकड़े खा लिए। इसके बाद उसे तकलीफ शुरू हो गई। मां पूर्णिमा उसे इलाज के लिए न्यू सिविल अस्पताल लेकर आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। यहां मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। चिकित्सकों ने बताया कि कांच के टुकड़े से भरत की आंत में कई जगह छेद हो गए थे। आंत फटने से उसकी मौत हुई है। भरत की एक साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पांच दिन पहले ही उसकी पत्नी चली गई थी। भरत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वैवाहिक जीवन टूटने की जानकारी मिली है।