10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पौने दो करोड़ रुपए के आभूषणों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में की थी २.१३ करोड़ रुपए की चोरी अगस्त में एक आरोपी के गिरफ्तार होने पर मिली दो अन्य आरोपियों की जानकारी

2 min read
Google source verification
surat photo

पौने दो करोड़ रुपए के आभूषणों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

सूरत.

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन से पुरी-अहमदाबाद एक्सपे्रस में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में सफर कर रहे यात्री का २.१३ करोड़ रुपए के आभूषणों से भरा बैग डोडंडाइचा और आनंद के बीच चोरी हुआ था। इसमें वडोदरा और सूरत रेलवे एलसीबी पुलिस ने दो और आरोपी को गिरफ्तार कर करीब पौने दो लाख रुपए का सामान जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी 7 अगस्त को गिरफ्तार हुआ था। उसने इन आरोपियों की पहचान की थी।

वडोदरा और सूरत रेलवे एलसीबी से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद निवासी दंपती १२ जुलाई को रायपुर से अहमदाबाद जाने के लिए अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान में ए-1 कोच में सफर कर रहे थे। 13 अगस्त रात १२.३० बजे के बाद डोंडाइचा स्टेशन गुजरने के बाद बैग सीट के नीचे सांकल से बांधकर सो गए। इसमें ६ किलो ९२७ ग्राम सोने के आभूषण समेत अन्य सामान था। इसकी कीमत २ करोड़, १३ लाख, ८३ हजार, ६४८ रुपए बताई गई थी। इस घटना की रिपोर्ट यात्री ने २६ जुलाई को आनंद रेलवे पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।

वडोदरा एलसीबी पीआई एस. जे. राजपूत के निर्देश पर सूरत एलसीबी उप निरीक्षक एम. एम. तलाटी ने यात्री ने रायपुर के सोनी बाजार में जहां-जहां घूमी थी, वहां के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दंपती के साथ घूमते हुए दिखाई देने पर उसकी जानकारी निकाली गई। महाराष्ट्र के अहमदनगर उस्मानाबाद सोलापुर के बोर्डर पर संदिग्ध आरोपी की जानकारी मिली। इसके बाद सूरत रेलवे एलसीबी उप निरीक्षक एम. एम. तलाटी जवानों के साथ ७ अगस्त को पहुंचे और सुभाष यशवंत जादव (४५) निवासी उस्मानाबाद महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किया बैग, लोहे काटने का कटर, नकद ३८ हजार पांच सौ रुपए बरामद हुए।

इसके बाद अन्य दो आरोपियों की जानकारी सामने आई। मुख्य आरोपी पंडित अर्जुन पवार दोस्त रमेश उर्फ गोटियो के साथ चार पहिया वाहन में गोवा, कोल्हापुर, सतारा, अहमदनगर समेत अलग-अलग जगहों पर लोकेशन की जानकारी मिली। रेलवे एलसीबी की टीम ने पंडित अर्जुन पवार (३५) निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र तथा रमेश उर्फ गोटिया शिवाजी जादव (२९) निवासी पुणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार मोबाइल फोन कीमत एक लाख 11 हजार रुपए, नकद १८ हजार ६४० रुपए तथा कार समेत कुल ७ लाख २९ हजार ८४० रुपए का सामान जब्त किया।

इसके बाद उप निरीक्षक डीजे पटेल ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के साथ संयुक्त कार्रवाई कर पंडित अर्जुन पवार के घर से ५ किलो ८५८ ग्राम २०० मिली ग्राम सोने के आभुषण कीमत एक करोड़ ६९ लाख २३ हजार ७६८ रुपए बरामद कर लिए। इस मामले में अब तक रेलवे एलसीबी पुलिस ने कुल १ करोड़ ७६ लाख ९३ हजार ५५८ रुपए का सामान जब्त किया है।