Tennis News

मिलिए रोमानिया के टेनिस स्टार इली नसतासे से, जिसने 2500 महिलाओं के साथ किया रोमांस

दुनिया मे बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें अलग-अलग तरीके के शौक होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे टेनिस स्टार खिलाड़ी के शौक के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे, जिसने अपनी लाइफ में लगभग 2500 महिलाओं से संबंध बनाए

2 min read
Jul 12, 2022
ilie nastase

कहते हैं कि शौक बड़ी चीज होती है, हर कोई शौक करना चाहता है और लग्जरी लाइफ जीना चाहता है। लेकिन बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो प्लेबॉय जैसे शौक रखते हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें एक व्यक्ति जिंदगी में कितनी महिलाओं के साथ रोमांस कर सकता है तो आप कहेंगे 3 या 4, लेकिन जब आपको पता चले आंकड़ा 2500 हो तो आप सिर पर हाथ पकड़ कर बैठ जाएंगे। जी हां आपने सही सुना 2500, चौंकिए मत, यह सच है! आज हम आपको रोमानिया के ऐसे टेनिस स्टार के बारे में बताने जा रहें हैं जिसने अपनी जिंदगी में लगभग 2500 महिलाओं के साथ रोमांस किया था। कौन है यह खिलाड़ी, आइए आपको बताते हैं

ये खिलाड़ी और कोई नही बल्कि रोमानिया के पूर्व टेनिस स्टार इली नसतासे (ilie nastase) हैं। इनकी आत्मकथा में इस बात की घोषणा हुई कि इन्होंने अपनी जिंदगी में लगभग 2500 महिलाओं से संबंध बनाए थे! इस बात का जिक्र उनकी ऑटोबायोग्राफी में मिलता है जिसे जानकार आज सारी दुनिया सोच में पड़ गई है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। आइए आपको बताते हैं इस सब पर इली नसतासे ने क्या कुछ कहा

यह भी पढ़ें : जानें विंबलडन 2022 के विजेता नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना जोकोविच की प्रेम कहानी


अपने एक इंटरव्यू में इली नसतासे ने कहा था कि मुझे महिलाएं काफी ज्यादा पसंद है और किसी भी महिला पर मेरा दिल आना मेरे लिए नॉर्मल बात थी। जब 2500 लड़कियों से संबंध को लेकर उन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इतनी ज्यादा नहीं, मेरी ऑटोबायोग्राफी में इस बात को बढ़ा चढ़ाकर बताया गया है ताकि बुक्सेलर ज्यादा से ज्यादा किताबें बेच सकें है।

लेकिन जब उनसे असल आंकड़ा पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 300-400 लेकिम मै आंकड़ों में विश्वास नहीं करता, सच बताऊं तो मुझे यह अच्छा नहीं लगता। खैर लड़कियां कितनी भी हो मुझे कोई मैडल तो उसके लिए मिलने वाला नहीं है। लेकिन हां यह बात सच है मेरी जिंदगी में बहुत सारी लड़कियां आई थी।

यह भी पढ़ें : जानिए किस WWE सुपरस्टार ने जीते हैं सबसे ज्यादा चैंपियनशिप टाइटल

बता दें कि इली का जन्म 19 जुलाई 1946 को रोमानिया में हुआ था, उनकी उम्र अभी 75 साल है और वह 6 फुट हाइट के एक हट्टे-घट्टे इंसान हैं। जिन्हें अक्सर अपनी प्लेबॉय लाइफ के लिए पहचाना जाता है। वहीं विकिपीडिया के अनुसार वह ऐसे 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 100 एटीपी टाइटल्स जीते हैं जिसमें 64 सिंगल और 45 डबल मुकाबले शामिल है। बता दें कि हाल में ही वह 72 वर्ष की उम्र में शादी करने के लिए चर्चा में थे जब उन्होंने अपनी उम्र से 30 साल छोटी लड़की आयोआना सिमयोन से शादी कर ली थी।

Updated on:
12 Jul 2022 08:44 pm
Published on:
12 Jul 2022 08:43 pm
Also Read
View All