
रोम : रूसी टेनिस खिलाड़ी और विश्व नंबर एक रह चुकी मारिया शारापोवा के कंधे का दर्द एक बार फिर उभर अया है। इस वजह से उन्होंने इटली के रोम शहर में होने जा रहे इटेलिन ओपन टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसी आशंका है कि वह इस महीने के आखिर में शुरू होने जा रहे फ्रेंच ओपन तक इस दर्द से उबर कर पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगी। इसलिए फेंच ओपन में भी उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है। पिछले साल फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में उन्हें स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा से हार गई थीं।
साल की शुरुआत से ही हैं कंधे की चोट से परेशान
बता दें कि शारापोवा पिछले साल से ही कंधे की चोट से परेशान हैं। तीन बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा चोट के कारण इस साल जनवरी में पहले राउंड का मैच जीतने के बाद सेंट पीट्सबर्ग ओपन से बाहर हो गई थीं। इसके बाद वह स्टूटगार्ड ओपन और मेड्रिड ओपन में भी चोट के कारण ही नहीं खेल पाई थीं।
विक्टोरिया कुजमोवा को मिली जगह
शारापोवा की जगह इटेलियन ओपन टूर्नामेंट स्लोवानिया की विक्टोरिया कुजमोवा को जगह दी है। इसकी जानकारी आयोजनकर्ताओं ने दी। कुजमोवा की वर्तमान वैश्विक वरीयता 45वीं है।