भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक की तैयारियो में जुट गई हैं। इसके लिए वह जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं।
नई दिल्ली। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) जापान के शहर टोक्यो में होने वाले ओलंपिक (olympic) की तैयारियों में जुट गए हैं। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का एक वीडियो शेयर है जिसमें वह जमकर पसीना बहा रही हैं। फैंस उनके इस वीडियो को खूब लाइक्स कर रहे हैं।
23 जुलाई से ओलंपिक की शुरुआत
टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी जो 8 अगस्त तक खेला जाएगा। पहले इसे कोरोना महामारी के चलते एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। कोरोना के कहर को देखते हुए अब भी ओलंपिक को रद्द करने की मांग उठ रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। सानिया पिछले काफी दिनों से ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे इजहान मिर्जा के लिए भी सरकार से वीजा दिलाने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद उन्हें उनके बेटे और उसके केयरटेकर का वीजा मिल गया है।
फैंस बढ़ा रहे हैं सानिया का उत्साह
सानिया के वीडियो को देखकर उनके फैंस उनकी कड़ी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने तो कमेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि आपको जरूर सफलता मिलेगी तो कोई उनकी कड़ी मेहनत को सलाम कर रहा है।
6 बार जीत चुकी हैं ग्रैंड स्लैम
सानिया मिर्जा ने फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। क्योंकि उनको वीजा मिलने में देरी हो गई थी, जिसके चलते वह डब्ल्यूटीए 250 के नॉटिंघम ओपन से ग्रास कोर्ट सीजन की शुरुआत नहीं कर पाई। इंग्लैंड पहुंचने के बाद सानिया को 10 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। इसके बाद वह 14 जून से बर्मिंघम ओपन में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 20 जून से ईस्टबोर्न ओपन और 28 जून से विम्बलडन में भाग लेंगी। टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में इन टूर्नामेंट्स से सानिया को फायदा मिलेगा।