टीकमगढ़

‘राजनीति किसी की गुलामी नहीं’, दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, निवाड़ी पहुंची यात्रा

Digvijay Singh Statement: मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से सियासी पारा चढ़ गया है। ओरछा में उन्होंने कहा कि-राजनीति किसी की गुलामी का नाम नहीं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 1:20 PM IST
digvijaya singh statement satya sanatan swabhiman yatra politics RSS
Digvijay Singh Statement: दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत (फोटो सोर्स- Digvijay Singh Facebook)

Digvijay Singh: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा गुरूवार को बेतवा नदी होते हुए निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा पहुंची। इस दौरान दिग्विजय ने इशारों-इशारों में कुछ ऐसा कहा कि राजनीति गरमा गई। पूर्व सीएम ने कहा कि- राजनीति किसी की गुलामी का नाम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य मंदिरों से चंदा चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही, भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार को हटाने एवं ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराना है।

राजनीति किसी की गुलामी का नाम नहीं- दिग्विजय सिंह

उन्होंने कहा कि राजनीति किसी व्यक्ति या वर्ग के वर्चस्व की गुलामी करने का नाम नहीं है, बल्कि जनता के स्वाभिमान और उसके अधिकारों की रक्षा करने का माध्यम है। कोई भी जागरूक और समझदार व्यक्ति किसी के दबदबे में रहना पसंद नहीं करता, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपना अस्तित्व और सम्मान सबसे अधिक प्रिय होता है। उन्होंने कहा कि समाज की असली ताकत आपसी मेल-जोल, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और मिल-जुलकर रहने में है। आपसी विश्वास और सद्भाव से ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है। दिग्विजय सिंह ने यह टिप्पणी उन लोगों के संदर्भ में की, जो भाजपा के प्रति अंधसमर्थन का भाव रखते हैं

अपनी विचारधारा की स्पष्ट

दिग्विजय सिंह ने अपनी राजनीतिक विचारधारा को स्पष्ट करते हुए पांच बातों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का आधार संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य और सकारात्मक सोच है। संपर्क का अर्थ जनता के बीच लगातार पहुंचना और उनकी समस्याओं को समझना है। संवाद के माध्यम से लोगों की बात सुनना और उनकी परेशानियों का समाधान तलाशना है। समन्वय का मतलब सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चलना तथा जनता और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। सामंजस्य से समाज में आपसी भाईचारा, शांति और एकता कायम रहती है।

RSS-भाजपा पर दिए इन बयानों से हुआ था बवाल

दीमक से की थी आरएसएस की तुलना- साल 2022 में इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में संघ पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'आरएसएस देश और हिंदू धर्म को 'दीमक' की तरह अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है।'

तीन साल बाद मारी पलटी- इसके बाद साल 2025 में दिग्विजय आरएसएस की तारीफ की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी और पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर साझा की थी, जिसमें मोदी अडवाणी के पास फर्श पर बैठे नजर आ रहे थे। उन्होंने RSS के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ करते हुए लिखा था कि संघ का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में बैठकर सीएम और पीएम तक बन जाते है, जो इस संगठन की शक्ति है। इसे लेकर खुद कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने ऐतराज जताया था जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी थी।

Updated on:
26 Nov 2026, 1:20 PM IST
Published on: