टीकमगढ़

उमा भारती के भतीजे को इस बार कौन दे रहा है चुनौती, दिलचस्प हो गया चुनाव

खरगापुर विधानसभा सीटः तीसरी बार दोनों प्रत्याशी के बीच मैच, अभी एक-एक से बराबरी पर

2 min read
Oct 16, 2023

khargapur Assembly Election 2023- कांग्रेस ने खरगापुर से एक बार फिर से चंदा सुरेंद्र सिंह गौर को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां से भाजपा राज्यमंत्री राहुल सिंह लोधी को पहले ही उम्मीदवार बना चुकी है। खरगापुर सीट से यह दोनों तीसरी बार आमने-सामने होंगे। वर्ष 2013 में पहली बार आमने-सामने हुए मुकाबले में चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने राहुल लोधी को चुनाव में हरा दिया था। इसके बाद 2018 में हुए चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यहां के चुनाव में पूरा समय दिया और खास रणनीति से चुनाव लड़ते हुए राहुल सिंह लोधी को चुनाव में जीत दर्ज कराई। पहली बार विधायक बनने के बाद राहुल सिंह लोधी को पार्टी ने अंतिम समय में राज्य मंत्री भी बना दिया। अब चंदा सुरेंद्र सिंह गौर तीसरी बार राहुल सिंह के सामने होंगी। ऐसे में यहां पर मुकाबला दिलचस्प होगा। पार्टी ने इस बार भी सर्वें के आधार पर यहां से चंदा सुरेंद्र सिंह गौर को टिकट दिया है। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया है।

मैदान में चुनौतियां

इस बार यहां से कांग्रेस के कई उम्मीदवार टिकट की मांग कर रहे थे। यह सीट लोधी और यादव बाहुल्य है। टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अजय यादव ने अपना इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में इस वर्ग को अपने साथ लाना और विरोधी वोटों को अपनी ओर आकर्षित करने की चुनौती होगी।

खास-खास बातें

राजनीतिक करियर

पिछले 15 सालों से राजनीति में सक्रिय। परिवार की मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि। 2015 में उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह को चुनाव हराया। 2018 में हारी। पांच सालों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय।

टिकट क्यों
पार्टी के सर्वे में सबसे ऊपर रहा नाम। पांच सालों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और दिग्विजय सिंह के करीबी। परिवार की क्षेत्र में अच्दी पकड़।

किस गुट से
इन्हें दिग्विजय सिंह और गोविंद सिंह के गुट का माना जाता है।

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
16 Oct 2023 10:30 am
Published on:
16 Oct 2023 10:28 am
Also Read
View All