मध्य विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार के करीब दो माह बाद कांग्रेस ने मौजूदा विधायक आरिफ मसूद को अपना प्रत्याशी तय किया। वे तीसरी बार चुनाव लड़ेंगेे। शाहजहांनाबाद स्थित मसूद के आवास पर सुबह से ही मिलने वालों का तांता लगा रहा। दोपहर में वे स्थानीय मस्जिद में नमाज के बाद वरिष्ठ नेताओं से मिलने निकले। आरिफ के मुकाबले में भाजपा ने यहां से ध्रुव नारायण को उतारा है।