टीकमगढ़

प्यार का प्रपोजल ठुकराया तो सिरफिरे ने शादीशुदा महिला को मारी गोली, पढ़ें पूरी खबर

बीते कई दिनों से शादीशुदा महिला के पीछे पड़ा था सिरफिरा युवक...
2 min read
• •
Updated: 10 May 2023, 9:18 PM IST
tikamgarh.jpg

टीकमगढ़. एकतरफा प्यार में एक बार फिर सिरफिरे आशिक के द्वारा खूनी खेल खेलने का मामला सामने आया है। घटना टीकमगढ़ की है जहां एक शादीशुदा महिला को एक सिरफिरे ने प्यार का प्रपोजल ठुकराने पर गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सिरफिरा कई दिनों से महिला के पीछे पड़ा था और उसे परेशान कर रहा था।

प्यार का प्रपोजल ठुकराया तो मारी गोली
शादीशुदा महिला पर सिरफिरे आशिक के गोली चलाने का ये मामला टीकमगढ़ के पलेरा थाना इलाके के सैपुरा गांव का है जहां रहने वाली शादीशुदा 22 साल की महिला रजनी पाल को गांव का ही रहने वाला नीरज साहू नाम का युवक बीते कई दिनों से परेशान कर रहा था। आज दोपहर को भी गांव के ही मंदिर के पास नीरज ने रजनी पाल का रास्ता रोक लिया और उससे प्यार का इजहार किया। जब रजनी ने इंकार किया तो गुस्से में नीरज ने उस पर गोली चला दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई तुरंत परिजन व ग्रामीण घायल हालत में रजनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलेरा लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रजनी को झांसी रेफर कर दिया गया।

पैसों के लेन देन की बात भी आई सामने
बताया जा रहा है कि आरोपी नीरज साहू का रजनी के परिवार से पैसों का लेन देन भी चलता था। उसका अक्सर रजनी के घर पर भी आना जाना था। अंदेशा है कि इसी दौरान उसकी रजनी पर नीयत खराब हुई और उसने रजनी पर दोस्ती करने व प्यार का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने घायल रजनी के बयान दर्ज कर लिए हैं और फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

देखें वीडियो- सिरफिरे आशिक ने वीडियो बनाकर टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी

Published on: