टीकमगढ़

श्रीराम राजा सरकार के दरबार में 14.39 करोड़ की सेवा, राम लोक बनते ही भरेगा खजाना

Shriram Raja Mandir: श्रीराम राजा मंदिर में साल दर साल बढ़ रहे श्रद्धालु, पिछले चार साल में पहुंचे 15 लाख से ज्यादा लोग, ऑनलाइन आ रहा चढ़ावा...

less than 1 minute read
Aug 06, 2025
shriram raja mandir orchha(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

Shriram Raja Mandir Orchha: श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते चार वर्ष में पहुंचे श्रद्धालुओं में से 15 लाख से ज्यादा ने ऑनलाइन भुगतान कर सेवाओं का लाभ लिया। इससे मंदिर को 14.39 करोड़ रुपए की आय हुई। दानपात्र में आने वाली राशि अलग है। वर्ष 2021 में मंदिर की सेवाओं को ऑनलाइन किया गया था।

ये भी पढ़ें

विधानसभा मानसून सत्र का आज 8वां दिन, किसान मुद्दे, 8 विधेयकों पर 5 घंटे चलेगी चर्चा

1 अगस्त 2024 से अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

एनआइसी विभाग के डीआइओ अविनाश पाठक के अनुसार 1 अगस्त 2024 से 1 अगस्त 2025 तक 4 लाख 445 लोगों ने ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लिया। इससे 4.29 करोड़ से ज्यादा की सेवा हुई है। 1 अगस्त 2021 से 1 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन सेवा लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख 875 है। सेवाओं से 14.39 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि श्रीराम राजा लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और मंदिर की आय भी।

किसका कितना शुल्क

  • वरमाला- 2100 रुपए
  • बालभोग- 3500 रुपए
  • ब्यारी - 10,000 रुपए
  • पोषक - 5100 रुपए
  • हवन-पूजन -1500
  • राजभोग - 500
  • मिनी महाप्रसाद - 200 रुपए

ये भी पढ़ें

ग्वालियर किले को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, विधानसभा में विपक्ष को पर्यटन मंत्री की दो टूक

Published on:
06 Aug 2025 09:53 am
Also Read
View All

अगली खबर