13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा मानसून सत्र का आज 8वां दिन, किसान मुद्दे, 8 विधेयकों पर 5 घंटे चलेगी चर्चा

सीएम मोेहन यादव सुबह 10 बजे पहुंचेंगे विधानसभा, 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही, किसानों के मुद्दे पर गरमा सकती है सियासत

2 min read
Google source verification
MP Assembly budget session 2026

MP Assembly budget session 2026

MP Assembly Monsoon Session 8th day: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे शुरू होने वाली विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे। वहीं शाम 4.30 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती के अवसर पर प्रदेश में सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर की जाने वाली समीक्षा बैठक का हिस्सा बनेंगे।

विधान सभा मानसून सत्र का आज 8वां दिन

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज बुधवार को 8वां दिन है। सदन में किसानों का मुद्दा गूंजेगा। जिस पर सियासत गरमा सकती है। नियम 142 के तहत कांग्रेस विधायक महेश परमार किसानों का मुद्दा उठाएंगे। प्रदेश में किसानों पर बिजली मामलों में पेनल्टी और अवैध कनेक्शन बनाकर ब्याज की वसूली से उत्पन्न हुई स्थिति पर आधे घंटे चर्चा होगी। प्रश्नकाल के बाद 4 ध्यानाकर्षण आएंगे।

ये विषय रहेंगे ध्यानाकर्षण का केंद्र


विधायक राजेंद्र कुमार ने अमरपाटन के उमराही माधूरियान की भूमि को राजस्व अभिलेखों में शासन दर्ज नहीं किए जाने पर ध्यान आकर्षण लगाया है। विधायक अर्चना चिटनीस ने बुरहानपुर मंडी के इंटीग्रेटेड पैक हाउस में चोरी से उत्पन्न स्थिति पर ध्यान आकर्षण लगाया। विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने डिंडोरी क्षेत्र के विद्यालयों के जर्जर भवन होने से उत्पन्न स्थिति को लेकर ध्यान आकर्षण लगाया। विधायक गायत्री राजे पवार ने देवास क्षेत्र से बहने वाली नदी में इंडस्ट्रियल का केमिकल युक्त पानी मिलाने से उत्पन्न हुई स्थिति पर ध्यान आकर्षण लगाया।

8 विधेयकों पर 5 घंटे चलेगी चर्चा

1- मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक पर आधे घंटे चर्चा की जाएगी।

2- मध्य प्रदेश जन विश्वास संशोधन विधेयक पर 1 घंटे चर्चा होगी।

3- मध्य प्रदेश माध्यस्थम अधिकरण संशोधन विधेयक पर आधे घंटे चर्चा होगी।

4- मध्य प्रदेश समाज के कमजोर वर्गों के लिए विधिक सहायता और विधिक सलाह विधेयक पर आधे घंटे चर्चा होगी।

5- भारतीय स्टांप संशोधन विधेयक पर आधे घंटे चर्चा होगी।

6- रजिस्ट्रीकरण मध्य प्रदेश संशोधन विधेयक पर 1 घंटे होगी चर्चा।

7- भारतीय स्टांप मध्य प्रदेश द्वितीय संशोधन विधेयक पर होगी आधे घंटे चर्चा।

बता दें कि मंगलवार को विधानसभा सत्र का 7वां दिन था। विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच दिन घमासान बना रहा। कुछ मुद्दों को लेकर जहां दोनों ही दलों के विधायकों ने मिलकर सरकार को घेरा। मंगलवार को सदन में सत्तादल के विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय व रमेश प्रसाद खटीक के साथ ही विपक्षी दल के पंकज उपाध्याय ने ग्वालियर किले के संरक्षण का मुद्दा ध्यानाकर्षण के दौरान उठाया। ऐतिहासिक किले को निजी हाथों में देकर होटल बनाने के तीनों विधायकों के अलग-अलग प्रश्नों के जवाब में संस्कृति-पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्रभाव सिंह लोधी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।