टीकमगढ़

बिजली कंपनी ने नेशनल लोक अदालत में शामिल होने दिए थे गलत नोटिस

एकत्र हुए किसान
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2025, 11:28 AM IST
एकत्र हुए किसान
एकत्र हुए किसान

नोटिसों का सुधार करने दिया आश्वासन, वितरण केंद्र सोमवार को जाएंगे किसान

टीकमगढ़. निवाड़ी जिले के जेरोन बिजली वितरण केंद्र के जेई द्वारा नेशनल लोक अदालत के नोटिस सैकड़ों किसानों के नाम निकाले गए थे। बिजली बिल जमा करने के लिए नेशनल लोक अदालत में गए तो किसानों के सर्विस क्रमांक पर कोई बकाया नहीं आ रहा था। जिसको लेकर किसानों ने आक्रोश होकर जेरोन वितरण केंद्र का घेराव किया था।

किसानों की समस्या को लेकर पत्रिका ने ११ मार्च को खबर का प्रकाशन किया। खबर प्रकाशन के बाद कंपनी के अधिकारियों के नोटिसों के समाधान का आश्वासन दिया गया है।


किसान बलवीर राजपूत, जगदीश राजपूत, नीतेश राजपूत, मनोहर राजपूत, कमलेश यादव ने बताया कि पत्रिका अखबार में खबर प्रकाशन कि बाद जेरोन जेई द्वारा वितरण केंद्र बुलाया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन किसानों के नाम वितरण केंद्र से गलत नोटिस जारी किए गए है। उनका सोमवार को निरस्त किया जाएगा। जिनका बकाया है, उन पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस मिलान करने के बाद भी नहीं मिला था बकाया
जेरोन बिजली वितरण केंद्र ने किसानों के नाम दस-दस हजार रुपए के कई किसानों के नाम नोटिस जारी कर नेशनल लोक अदालत में राशि जमा करने के आदेश थे। किसानों ने निवाड़ी लोक अदालत, वितरण केंद्र की बकाया और दर्ज के स सूची में नामों का मिलान किया तो एक भी नाम सामान नहीं मिले। जिसको लेकर किसान आक्रोशित हुए और जांच की मांग करने लगे।

Updated on:
19 Mar 2025, 11:28 AM IST
Published on: