टॉलीवुड

2 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म OTT पर हुई रिलीज, इस प्लेटफॉर्म पर स्पाई एक्शन से मचेगा धमाल!

Kingdom OTT Release: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। आइये जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर इसे देखा जा सकता है।

2 min read
Aug 27, 2025
फिल्म 'किंगडम' के पोस्टर से ली गई तस्वीर

Kingdom OTT Release: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की एक्शन से भरपूर फिल्म 'किंगडम' अब ओटीटी पर आ गई है। 31 जुलाई को बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के बाद ये फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देख पाए थे वह इसे अब OTT पर देख सकते हैं और अपना वीकेंड शानदार बना सकते हैं। आइये जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Rajesh Keshav: फेमस एक्टर मंच पर गिरकर हुए बेहोश, गंभीर बताई जा रही है हालत

विजय देवरकोंडा की किंगडम हुई OTT पर रिलीज (Kingdom OTT Release)

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज यानी 27 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस बात की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू करने का ऐलान किया। नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सोने, खून और आग के राज्य में… राख से एक नया राजा उभरता है।”

पांच भाषाओं में उपलब्ध (Kingdom OTT Release On Netflix)

भारत के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म 'किंगडम' को, नेटफ्लिक्स पर एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज किया है। आप इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में आसानी से देख सकते हैं। यह कदम विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है, क्योंकि वे अपनी पसंद की भाषा में फिल्म का मजा ले सकते हैं।

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट (Vijay Deverakonda Kingdom)

फिल्म 'किंगडम' में विजय देवरकोंडा एक बिल्कुल नए, फुल-एक्शन अवतार में नजर आए हैं। इस फिल्म ने उनकी रोमांटिक हीरो वाली छवि को पूरी तरह से बदल दिया है। फिल्म में उनके शानदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

विजय देवरकोंडा के अलावा, फिल्म में भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव कंचरणा, वेंकटेश वीपी और मनीष चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक एक्शन से भरी कहानी है जो आपको आखिर तक बांधकर रखेगी। फिल्म को सिनेमाघरों में भले ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन ओटीटी पर इसकी रिलीज से फैंस काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

ये भी पढ़ें

ऋतिक रोशन लेंगे गर्लफ्रेंड सबा से हर महीने 75 हजार, बड़ी वजह आई सामने

Published on:
27 Aug 2025 12:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर