टॉलीवुड

2 घंटे 44 मिनट की फिल्म ने बिना किसी स्टार और एक्शन के जीते 4 अवॉर्ड्स, 20 करोड़ में बनी मूवी ने पाई बड़ी सफलता

Superhit Film Won 4 Awards: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जो महज 20 करोड़ के बजट में बनी और बिना किसी बड़े स्टार या जोरदार एक्शन के 2 घंटे 44 मिनट की फिल्म '777 चार्ली' ने वो कमाल कर दिखाया, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी…
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2025, 1:23 PM IST
2 घंटे 44 मिनट की फिल्म ने बिना किसी स्टार और एक्शन के जीते 4 अवॉर्ड्स, 20 करोड़ में बनी मूवी ने पाई बड़ी सफलता
'777 चार्ली' (सोर्स: X)

Superhit Film Won 4 Awards: बॉलीवुड में हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं, तो कुछ फ्लॉप हो जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जो कम बजट में बनने के बाद भी सुपरहिट साबित हुई और उसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

बिना किसी स्टार और एक्शन के जीते 4 अवॉर्ड्स

जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्टर और डायरेक्टर रक्षित शेट्टी की फिल्म ‘777 चार्ली’ की। इस फिल्म को रिलीज हुए 3 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग इसकी चर्चा करते हैं। फिल्म को 4 कर्नाटक स्टेट अवॉर्ड मिले हैं और ये फैंस को खूब पसंद आई है। बता दें कि '777 चार्ली' को 4 कर्नाटका स्टेट फिल्म्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। इसमें दूसरी बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट लिरिसिस्ट की कैटेगरी शामिल हैं।

20 करोड़ में बनी मूवी ने पाई बड़ी सफलता

इतना ही नहीं, फिल्म की सफलता पर रक्षित शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की और सभी को धन्यवाद दिया। अब इस फिल्म के बजट की बात करें, तो '777 चार्ली' को सिर्फ 20 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। 2 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ से 115 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया था।

हंसाती भी है और रुलाती भी है

दरअसल, फिल्म में रक्षित शेट्टी के अलावा संगीता श्रीनेरी लीड रोल में थीं। फिल्म की कहानी धर्मा नाम के लड़के और उसके प्यारे कुत्ते चार्ली के बारे में है। ये फिल्म दिखाती है कि कैसे एक कुत्ता एक अकेले इंसान की जिंदगी बदल देता है। '777 चार्ली' एक बेहतरीन फिल्म है, जो आपको हंसाती भी है और रुलाती भी है। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो इसे जरूर देखें। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Updated on:
5 Oct 2025, 1:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा