
Fish Venkat Passed Away: साउथ इंडस्ट्री से बेहद बड़ी खबर आ रही है। फेमस तमिल एक्टर फिश वेंकट ने 53 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी है। उनका निधन हो गया है। उनका किडनी और लिवर फेल हो गया था। उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपए की जरूरत थी। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हॉस्पिटल में एडमिट थे। धीरे-धीरे उनकी हालत बेहद खराब होती जा रही थी। अब उनकी मौत हो गई है। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
फिश वेंकट की हालत इतनी खराब हो रही थी कि उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस पर रखा गया था। वेंटिलेटर सपोर्ट के जरिए उन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था। फिश वेंकट का असली नाम वेंकट राज था। वह अब अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।
फिश वेंकट के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। इसके लिए पैसे का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। फिश वेंकट की हालत गंभीर होने पर उनकी बेटी ने पैसे की मदद के लिए अपील भी की थी, लेकिन कोई सामने नहीं आया जिसके चलते एक्ट्रेस ने दुनिया का अलविदा कह दिया।
बता दें, कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिश वेंकट की मदद के लिए सुपरस्टार प्रभास आगे आए हैं, लेकिन परिवार के एक सदस्य ने बताया कि प्रभास द्वारा मदद की पेशकश किए जाने की बात सही नहीं है। सुमन टीवी को उन्होंने बताया, "ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम हर कॉल का जवाब दे रहे हैं ताकि देख सकें कि क्या कोई हमारी मदद कर सकता है। एक अनजान व्यक्ति ने फोन किया था। खुद को प्रभास अन्ना का असिस्टेंट बताया था। इसके बाद हमें पता चला कि वह फर्जी आदमी है। हमें अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।"
फिश वेंकट फिल्मों में अपनी कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बनी, अधर्स और धी जैसी फिल्मों से तेलुगु फिल्म उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई थी। उन्हें हाल ही में थ्रिलर फिल्म कॉफी विद ए किलर में देखा गया था। उन्होंने मां विन्था गाधा विनुमा और डीजे टिल्लू में सिधु जोनलगड्डा के साथ काम किया था।