
फेमस फिल्ममेकर वेलु प्रभाकरन का निधन
Velu Prabhakaran Passed Away: साउथ इंडस्ट्री से बड़ी खबर आ रही है। फेमस फिल्ममेकर वेलु प्रभाकरन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वेलु प्रभाकरन ने 68 साल की उम्र में शुक्रवार (28 जुलाई) तड़के चेन्नई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। वेलु प्रभाकरन की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
वेलु प्रभाकरन की मौत की पुष्टि उनके परिवार ने की है। उन्होंने बताया है कि वेलु प्रभाकरन काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे उनका इलाज भी हो रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर हालत में थे और आईसीयू में भर्ती थे। लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए और उनका निधन हो गया।
वेलु प्रभाकरन के अंतिम दर्शन करने के लिए परिवार ने फैसला लिया है। फिल्ममेकर का पार्थिव शरीर शनिवार शाम (19 जुलाई) से रविवार दोपहर (20 जुलाई) तक चेन्नई के वलसरवक्कम में सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को पोरुर श्मशान घाट पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया जाएगा।
बता दें, वेलु प्रभाकरन की निजी जिंदगी की बात करें तो पहले उन्होंने एक्ट्रेस-डायरेक्टर जयदेवी से शादी की थी, लेकिन दोनों अलग हो गए। इसके कई साल बाद, उन्होंने 60 साल की साल 2017 में अभिनेत्री शर्ली दास से दूसरी शादी की थी। शर्ली दास ने उनकी 2009 में आई फिल्म 'कधल कढ़ाई' में अभिनय किया था।
वेलु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक छायाकार के रूप में की थी। 1989 में, उन्होंने फिल्म 'नालया मणिथन' से निर्देशन में कदम रखा। वहीं, 2019 से उन्होंने फिल्मों में अभिनय शुरू किया। उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में 'गैंग्स ऑफ मद्रास', 'कड़ावर', 'पिज्जा 3: द ममी', 'रेड' और 'वेपन' शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'गजाना' थी।
Updated on:
18 Jul 2025, 12:14 PM IST
Published on:
18 Jul 2025, 12:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.