Siddique Resigns AMMA Post: मलयालम फिल्मों के एक्टर और सिद्दीकी ने यौन शोषण के आरोपों के बाद बड़ा फैसला किया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
Siddique Resigns AMMA Post: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ही चर्चा हैं वो भी तब से जब से जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है। इसने पूरी मलयालम इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। साथ ही साउथ इंडस्ट्री में भी तहलका मचा हुआ है। बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर रंजीत पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। तब तक ये मामला चल ही रहा था कि अचानक एक और एक्ट्रेस ने मलयालम फिल्मों के एक्टर और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के जनरल सेक्रेटरी सिद्दीकी पर यौन शोषण के आरोप लगाए। इस मामले में अब सिद्दीकी ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर कोई इस फैसले को सुनकर हैरान हो रहा है।
एक्ट्रेस रेवती संपत के साथ जो भी पहले हुआ उन्होंने उन चीजों का आरोप फेमस एक्टर और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव सिद्दीकी पर लगाकर पूरी इंडस्ट्री में तूफान ला दिया है। एक्ट्रेस ने बताया, जब मैं 21 साल की थीं तब सिद्दीकी ने मुझे फेसबुक से संपर्क किया था और जब हमने एक फिल्म के सिलसिले में बात की तो उन्होंने मेरा यौन उत्पीड़न किया था। उस वजह से मैं शारीरिक और मानसिक रूप से काफी बीमारी हो गई थी। मेरे काम पर उन चीजों का असर हो रहा था। सिद्दीकी जो है जैसा दुनिया के सामने है असल जिंदगी में काफी अलग है। उन्होंने मेरे साथ जो कुछ किया उसके बाद ऐसा बर्ताव किया जैसा कुछ हुआ ही न हो।”
सिद्दीकी 300 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में उन पर जो गंभीर और घिनौने आरोप लगे है उन सभी को देखते हुए सिद्दीकी ने अपने (एएमएमए) महासचिव के पद से इस्तीफा दिया है। ओनमनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्दीकी ने आज, 25 अगस्त को एएमएमए के अध्यक्ष, अभिनेता मोहनलाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। उन्होंने इस्तीफा देते समय लिखा, मैं अपने खिलाफ आरोपों के मद्देनजर पद से हट रहा हूं।” ऐसे में एक्टर और महासचिव के बड़े फैसले से इंडस्ट्री में भी भूकंप आ गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।