Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय और उनकी पार्टी TVK के समर्थकों पर एक्ट्रेस जूली ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जूली का दावा है कि ट्रोलिंग के बाद उन्हें मानसिक उत्पीड़न हुई और उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। जिसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर विजय को जिम्मेदार ठहराया है। पूरी खबर पढ़ें…
Julie Maria Juliana On TVK Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमाके सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार थलपति विजय ने हाल ही में अपनी नई पार्टी 'थमिझगा वेत्री कझगम' (TVK) के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। अभिनेता से राजनेता बने विजय इस वक्त अपनी नई राजनीतिक पारी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। जहां विजय की विजय पर पूरे देश में खुशी का माहौल है, वहीं एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा जगत में भूचाल ला दिया है। जब एक एक्ट्रेस जूली ने मुख्यमंत्री विजय और उनकी पार्टी के समर्थकों पर मिसकैरेज जैसे गंभीर और संवेदनशील आरोप लगाए।
जूली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए दावा किया कि विजय की पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर की गई भीषण ऑनलाइन ट्रोलिंग और बदनामी के अभियान के कारण उन्हें मानसिक तनाव मिला और उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। आइये जानते हैं आखिर कौन है ये एक्ट्रेस जूली और क्या है पूरा मामला...
ये भी पढ़ें
जो लोग जूली के बारे में ज्यादा नहीं जानते, उन्हें बता दें, मारिया जूलियाना उर्फ जूली मूल रूप से एक नर्स थीं। वह पहली बार साल 2017 में तमिलनाडु के ऐतिहासिक 'जल्लीकट्टू आंदोलन' के दौरान एक प्रदर्शनकारी के रूप में लाइमलाइट में आई थीं। इसके बाद उन्होंने मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस तमिल' के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया, जहां से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने बतौर एक्ट्रेस तमिल टेलीविजन और कुछ फिल्मों में काम भी किया। अब वह सीएम विजय पर आरोप लगाकर सुर्खियों में हैं। आइये जानते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा है विजय के खिलाफ...
मीडिया से बातचीत के दौरान बेहद भावुक होते हुए जूली ने कहा, "मेरी हाल ही में शादी हुई थी और मैं प्रेग्नेंट थी। लेकिन सोशल मीडिया पर मेरे और मेरे पति के खिलाफ लगातार बेहद अपमानजनक और झूठी बातें फैलाई गईं। इस भयानक मानसिक प्रताड़ना की वजह से मेरा मिसकैरेज हो गया। इसके लिए सीधे तौर पर विजय अन्ना जिम्मेदार हैं। माना कि उन्होंने खुद ऐसा नहीं किया, लेकिन अगर वह सिर्फ एक बार अपने समर्थकों से कह देते कि ट्रोलिंग बंद करो, तो आज मेरा बच्चा जिंदा होता।"
जूली ने आरोप लगाया कि जो भी महिला TVK के खिलाफ बोलती है, उसे सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग कहते हैं विजय सिर्फ 'इंस्टाग्राम' के जरिए मुख्यमंत्री बने हैं, अगर ऐसा है तो उन्हें सोशल मीडिया पर हो रहे इस गंदे खेल को रोकना चाहिए।
जूली ने बताया कि उन्होंने मार्च में ही चुनावी माहौल के दौरान तत्कालीन डीएमके (DMK) सरकार के समय 8 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने मामले को क्रिमिनल के बजाय सिविल मानहानि का बताकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। जूली के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके खिलाफ साजिश के तहत 15 लाख रुपये के नकली 'किडनी स्कैम' की झूठी कहानी सोशल मीडिया पर फैलाई गई, जिसमें एक TVK समर्थक और एक वकील शामिल हैं। जूली ने मांग की है कि अब राज्य में नई सरकार है, इसलिए मुख्यमंत्री विजय को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए।