
2015 और 2017 में आई फिल्म बाहुबली भारत में इतनी ब्लॅाक बस्टर हिट रही है कि हर कोई इसके एक एक किरदार का दीवाना हो गया। लोग आज भी फिल्म बाहुबली-2 के किरदार भल्लालदेव को याद करते हैं। इस फिल्म के जरिए साउथ इंडस्ट्री के कई एक्टर्स को पहचान मिली। इन्ही में से एक हैं एक्टर राणा दग्गुबाती। और अब बाहुबली के फैन्स के लिए खुशखबरी है।
बहुत जल्द राणा दग्गुबाती एक और नई फिल्म हाथी मेरे साथी लेकर आ रहे हैं। हाल में फिल्म से जुड़ा उनका नया लुक रिलीज हुआ है। राणा ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर इस लुक को शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,” एक नई कहानी सुनाने की तैयारी के साथ नए साल में प्रवेश कर रहा हूं। मिलिए हाथी मेरे साथी के वनदेव से।" यकीनन राणा के फैन्स के लिए नए साल में फिल्म का लुक रिलीज होना किसी तोहफे से कम नहीं है।
अगर इस लुक को गौर से देखें तो इस में राणा एक विशालकाय हाथी के दोनों सींगों के बीच बैठे खड़े नजर आ रहे हैं। वह काफी गंभीर मुद्रा में हैं। साथ ही बता दें इस फिल्म से ना सिर्फ राणा ने लुक को शेयर किया है बल्कि फिल्म में उनके किरदार के नाम का भी ऐलान कर दिया है. फिल्म में राणा ‘वनदेव’का किरदार निभाएंगे।
ना सिर्फ राणा दग्गुबाती बल्कि मूवी एनेलिस्ट तरण आदर्ष ने भी इस फिल्म का ऐलान अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि-
कहानी बयां करता फिल्म का पोस्टर
उनकी आने वाली फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं है। यहां तक उनकी फिल्म के पोस्टर से फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा पता चल रहा है। उनकी फिल्म के केवल फिल्म का नाम और हाथी के दो दांत नजर आ रहे हैं। पोस्टर का बैकग्राउंड हाथी की स्किन की तरह है, इन सभी से पता चलता है कि फिल्म हाथी की कहानी पर आधारित होगी।
कई भाषाओं की फिल्मों में किया अभिनय
इससे पहले भी इसी नाम पर एक फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म 1971 में रिलीज हुई थी। जिसमें सुपर स्टार राजेश खन्ना ने बेहरीन एक्टिंग से दर्शाकों का दिल जीता था। अब देखना है कि भल्लालदेव कि आने वाली फिल्म सिनेमाघर में क्या रंग दिखाती है।