
tiger zinda hai
बॉलीवुड के दबंग खान यानि की सलमान खान की टाईगर जिन्दा है इन दिनों सिनेमाघरों में छायी हुई है। फिल्म के पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला जारी है। हर दिन फिल्म रिकार्ड सेट करती जा रही है। पेश है कुछ १० रिकार्ड जो अब तक फिल्म ने अपने नाम कर लिए हैं।
1. 'टाइगर जिंदा है' ने ओपनिंग के पहले तीन दिन में ही 114 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ ही पहली हिंदी फिल्म बन गई जिसने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले 'सुल्तान' ने 3 दिन 105 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
2. सलमान खान की 12 फिल्मे 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
3. इसके अलावा इस फिल्म के नाम और रिकॉर्ड भी दर्ज किए है। सलमान की 'टाइगर जिंदा है' ने 35.30 करोड़ की कमाई की। इस तरह से ये रिलीज के दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई हैं। तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई 114.93 करोड़ थी। इसके साथ ही हाईएस्ट बॉलीवुड ग्रॉसर और फ्रेंचाइजी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बाहुबली के बाद सबसे ज्यादा पसंदीदा फिल्म बन गई।
4. इस फिल्म ने रिलीज के ठीक तीन दिन बाद यानी की सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने 36.54 करोड़ की कमाई की जिसने 'क्रिश 3' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'क्रिश 3' का सोमवार का कलेक्शन 35.91 करोड़ था।
5. तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाई का अपना रिकॉर्ड सलमान खान ने तोड़ डाला है। इससे पहले सलमान खान की सुल्तान ने 3 दिन में सबसे ज्यादा 105.53 करोड़ की कमाई की थी।
6. 'टाइगर जिंदा है' से पहले कटरीना कैफ की हाईएस्ट ओपनर फिल्म'धूम 3' थी। लेकिन 'टाइगर' ने धूम 3 को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा अगर 'बाहुबली 2' को अलग कर दिया जाए तो 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
7. इस फिल्म ने रिलीज के ठीक तीन दिन बाद यानी की सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने 36.54 करोड़ की कमाई की जिसने 'क्रिश 3' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'क्रिश 3' का सोमवार का कलेक्शन 35.91 करोड़ था।
8. 'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन में ही 45 करोड़ करोड़ की कमाई कर ली थी। बता दें कि इससे पहले साउथ की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन में 46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी।
9. 'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज के दूसरे दिन 35 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। हालांकि 'बाहुबली 2' और 'सुल्तान' को टाइगर नहीं पिछाड़ पाया। इन दोनों फिल्म ने दूसरे दिन 'टाइगर' से ज्यादा कमाई की थी। इसलिए ये फिल्म दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।
10. सलमान खान की इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वीकेंड पर 'बाहुबली' फिल्म ने 247 करोड़ की कमाई कर पहला स्थान हासिल किया। सुल्तान 229.16 करोड़ की कमाई करके दूसरे स्थान पर काबिज हुई। वहीं 'टाइगर जिंदा है' फिल्म पहले वीकेंड पर 216.04 करोड़ की कमाई कर साल की तीसरी वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Updated on:
31 Dec 2017 01:00 pm
Published on:
31 Dec 2017 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
