8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tiger Zinda Hai Day 8: क्या बाहुबली का रिकार्ड तोड़ पाएगी सलमान की टाईगर, अब तक की इतनी कमाई..

फिल्म ने गुरुवार तक देश और विदेश में कुल 285 करोड़ की कमाई कर ली है

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Dec 30, 2017

tiger zinda hai and bahubali

tiger zinda hai and bahubali

सलमान खान की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाईगर जिन्दा है लगातार रिकार्ड सेट करती जा रही है। फिल्म ने रीलीज होने के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला भी शुरु कर दिया था। फिल्म पहले ही चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म के अब तक के कुल 8 दिनों के बिजनेस के बारे में बात करें तो पर बात करे तो फिल्म ने पूरे वर्ल्ड वाइड लेवल पर 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

बॉलीवुड के दंबग खान ने इस बार टाईगर जिन्दा है फिल्म के द्वारा दर्शकों को क्रिसमस और न्यू ईयर का बेहतरीन तोहफा दिया है। फिल्म ने गुरुवार तक देश और विदेश में कुल 285 करोड़ की कमाई कर ली थी। शुक्रवार के बिजनेस को जोड़ दे तो फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच जाती है। फिल्म ने गुरुवार तक देश में करीब 206 करोड़ और विदेशों में 80 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। अगर फिल्म ऐसी ही कमाई जारी रखती है तो फिल्म बाहुबली को भी टक्कर दे सकती है।

टाईगर जिन्दा है की कहानी इराक में अगवा की गई 40 नर्सों पर आधारित है। जिसमें 25 नर्सें भारत की है और 15 नर्सें पाकिस्तान की। आतंकवादियों के चंगुल से इन नर्सों को छुड़ाने के लिए फिल्म में वापसी होती है रॉ एंजेट टाईगर की और आई.एस.आई एंजेट जोया की। फिल्म में बॉलीवुड का मसाला है तो ह़ॉलीवुड का एक्शन। पूरे फिल्म में सलमान ही सलमान छाये हुए हैं। फिल्म में दर्शकों को एक ओर चीज जो सबसे ज्यादा पंसद आ रही है वो है लंबे समय बाद फिल्मों में सलमान और कैटरीना की कैमस्ट्री।

गौरतलब है कि अभी तक सलमान अपनी फिल्मों को ईद के मौके पर ही रीलीज करते थे। लेकिन इस बार सलमान ने फिल्म को क्रिसमस और नए साल के मौके पर रीलीज किया। माना जा रहा है कि फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है उससे जल्द ही ये फिल्म सलमान की सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर फिल्मों की फेरिस्त में भी शामिल हो जाएगी। बता दे सलमान की अभी तक की सबसे बड़ी ब्लॉरबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान है।