
tiger zinda hai
इंदौर. साल भर की फिल्में बॉलीवुड में वो कमाल न कर पाईं जो टाइगर जिंदा है फिल्म ने एक हफ्ते में कर दिखाया है। दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने साल के आखिरी में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि पूरा बॉलीवुड ही हिल गया। यदि एक हफ्ते ही बात करें तो 'टाइगर जिंदा है' ने भारतीय सिनेमाघरों और ओवरसीज मिलाकर कुल 250 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो वीकेंड खत्म होते-होते फिल्म ३५० करोड़ पार कर जाएगी। फिलहाल अभी 300 करोड़ क्लब में में शामिल होने के लिए 2-3 दिन और भी लग सकते हैं, लेकिन फैंस का पागलपन देखें तो जल्द ही यह फिल्म अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। जिसके बाद यह साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।
टाइगर जिंदा है फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल है। फिल्म पिछले शुक्रवार २२ दिसंबर को रिलीज हुई थी जिसमें बॉक्स ऑफिस 34.10 करोड़ की कमाई की थी, वहीं शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़ और बुधवार को 17.55 रु. कमाए थे। ये आंकड़ा भारत और ओवरसीज को मिलाकर हासिल हुआ है। वहीं गुरुवार को १५ करोड़ के लगभग कमाई हुई है। यानी की ६ दिन के हाल थे आने वाले वीकेंड में ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है का कलेक्शन कम होने की बजाए रोज बढ़ ही रहा है। वीकेंड के एक दिन जब शहर के सभी थिएटर में मूवी के प्राइस रेट कम होते हैं पर सलमान की मूवी का इतना क्रेज देखकर बीते हफ्ते रेट को कम नहीं किया गया।
सलमान की फिल्म सही वक्त पर रिलीज होने से इतना फायदा मिला है। पहले तो फिल्म क्रिसमस वैकेशन के पहले रिलीज की गई जिससे फिल्म को भारी भरकम दर्शक मिले। साथ ही आने वाला हफ्ता न्यू ईयर वीकेंड है जिससे भी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद पूरी की जा सकती है। इंदौर शहर में अभी भी भीड़ फिल्म देखने के लिए भारी मात्रा में उमड़ रही है।
Published on:
29 Dec 2017 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
