टॉलीवुड

‘प्रेमालु’ फेम नसलेन गफूर की Alappuzha Gymkhana में दिखेगी बॉक्सिंग, दोस्ती और कॉमेडी, इस दिन होगी रिलीज

Alappuzha Gymkhana Release Date: ‘प्रेमालु’ फेम नसलेन गफूर की नई फिल्म आ रही है अलाप्पुझा जिमखाना। क्या है इसकी स्टोरी और कब रिलीज होगी ये फिल्म जानिए यहां। 
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 2:34 PM IST
alappuzha-gymkhana-movie-release-date-cast-story-naslen-gafoor-movie-2025
Alappuzha Gymkhana

Alappuzha Gymkhana Release Date: साउथ इंडियन फिल्म ‘प्रेमालु’ से पहचान बनाने वाले एक्टर नसलेन के. गफूर अब अपनी नई फिल्म ‘अलाप्पुझा जिमखाना’ के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं।

इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। इसी के साथ चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन है इस मूवी में और क्या है इसकी स्टोरी।

बॉक्सिंग और कॉमेडी का दिलचस्प संगम

‘अलाप्पुझा जिमखाना’ फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक स्पोर्ट्स-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कुछ स्कूल के लड़कों की कहानी दिखाई गई है। ये लड़के प्लस टू (12वीं) में फेल हो जाते हैं और कॉलेज में एडमिशन के लिए स्पोर्ट्स कोटा का रास्ता अपनाते हैं। वे बॉक्सिंग सीखने लगते हैं और जिला स्तर की प्रतियोगिता में किस्मत से जगह बना लेते हैं।

कहानी में आता है ट्विस्ट

जैसे-जैसे ये लड़के आगे बढ़ते हैं, उन्हें हाई-लेवल के बॉक्सर्स से मुकाबला करना पड़ता है। अब फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि वे अपने सपनों को साकार कर पाते हैं या नहीं।

फिल्म की स्टारकास्ट 

इस फिल्म में नसलेन के अलावा कई और स्टार्स भी हैं। फिल्म में लुकमैन अवरन,गणपति, रेडिन किंग्सली, अनघा रवि, बेबी जीन, शिवा हरिहरन, संदीप प्रदीप, फ्रैंको फ्रांसिस जैसे सितारे हैं। इस फिल्म का निर्देशन खालिद रहमान ने किया है।  

फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। OTT रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि मई 2025 में ये फिल्म किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म (जैसे Amazon Prime या Netflix) पर स्ट्रीम हो सकती है।

नसलेन की आने वाली फिल्में

नसलेन को हाल ही में फिल्म 'आई एम कथलन' में देखा गया था जो एक टेक्नो-थ्रिलर थी। आने वाले समय में वो दुलकर सलमान की फिल्म जिसे वेफरर फिल्म्स प्रोडक्शन नंबर 7 कहा जा रहा है, उसमें दिखाई देंगे।

Updated on:
3 Apr 2025, 2:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं