टॉलीवुड

Allu Arjun नए लुक में आए नजर, उनकी नई हेयर स्टाइल को देख फैंस हुए हैरान!

Allu Arjun अपने परिवार के साथ papped गए Allu Arjun घुंघराले बाल के साथ बदले लुक में आए नज़र
2 min read
Allu Arjun new hair style
Allu Arjun new hair style

नई दिल्ली। देश में फैल रहे कोरोनावायरस की वजह से काफी लंबे समय तक लॉकडाउन लगा रहा। जिससे आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारों की जिंदगी कमरे के अंदर कैद होकर रह गई थी। इन्हीं के बीच कुछ ऐसे ही समय व्यतीत करते नजर आए थे साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन। जो काफी लंबे समय के बाद फैंस के बीच दिखे। लेकिन इतने समय के बाद एक्टर के लुक में आए बदलाव को देख फैंस काफी हैरान हो गए।

अल्लू अर्जुन अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए निकले। वे तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में कुंतल झरने पर सैर के लिए गए थे। प्रशंसकों की नजर जैसे ही अपने प्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन की ओर पड़ी, उन्हें देखते ही फैंस उनकी तस्वीरें लेने के लिए उमड़ पड़े।

वायरल हो रही तस्वीरों में अल्लू अर्जुन घुंघराले बाल के साथ नए लुक में नजर आए। उनके साथ उनकी पत्नी स्नेहा और बच्चों अरहा और अयान भी थे। उनकी इस नई हेयर स्टाइल को फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन उनके नए लुक को देख हर किसी मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि वो इस लुक में आने वाली एक्शन फिल्म पुष्पा के लिए तैयार हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अल्लू अर्जुन जल्द ही सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा में नजर आने वाले है।इस फिल्म में इनके साथ रश्मिका मदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी।

Updated on:
15 Sept 2020 12:14 pm
Published on:
15 Sept 2020 11:59 am